मनाली में 32 करोड़ रुपए की लागत से तैयार बाय पास सड़क

 मनाली में 32 करोड़ रुपए की लागत से तैयार बाय पास सड़क 

डूंगरी व ओल्ड मनाली के ओर जाने वाले लोगों को मिलेगी निजात 


स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया भूमिपूजन 

मनाली : ओम बौद्ध /

पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन सीजन के दौरान लगने वाले जाम से निजात मिलने जा रही है। साबा रेस्तरां से क्लब हाउस तक 32 करोड़ से बाईपास मार्ग सहित मनालसु नाले में पुल का निर्माण होगा। आज विधायक भुवनेश्वर गौड ने विधिवत सड़क निर्माण का

शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क 1800 मीटर लंबी होगी और मनालसु नदी में 80 मीटर पुल का भी निर्माण होगा। 

उन्होंने कहा कि बाईपास बनने के बाद मनाली की सड़कों से वाहनों का आधा बोझ घट जाएगा। हिडिंबा मंदिर, मनु मंदिर मार्ग पर जाम से फंसने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग आसानी से बाजार पहुंच सकेंगे। साथ ही सिस्सू, अटल टनल और सोलंगनाला के लिए भी यह अतिरिक्त मार्ग होगा। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बन जाने से हिडिंबा मंदिर से लेकर सोलंगनाला तक हजारों की आबादी को लाभ मिलेगा। विधायक भुवनेश्वर गौड ने कहा कि बरसात में बाढ़ व बारिश से मनाली विधानसभा क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ है। सरकार ने तीव्र गति से राहत कार्यों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हालत और बेहतर होंगे। 

इस दौरान मनाली एसडीएम रमण कुमार शर्मा, हिमाचल प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष विद्या नेगी, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अनूप शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष बीर सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत रायसन कर्म चंद ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर