अमेरिका के टैरिफ के विरोध में माकपा का धरना प्रदर्शन

 अमेरिका के टैरिफ के विरोध में माकपा का धरना प्रदर्शन


जोगिंदर नगर : अजय सूर्या /

अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ के विरोध में आज सीपीआई (एम) ने जोगिंदर नगर में एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व माकपा के जिला सचिव व जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने किया। इस मौके पर रविंदर कुमार, नीलम वर्मा, संजय जमवाल, मोहित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, जबकि पसल पंचायत के प्रधान विशाल सिंह राठौर ‘गोल्डी’ ने भी विशेष रूप से भाग लिया।


कुशाल भारद्वाज ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाया गया टैरिफ “शुल्क आतंकवाद” है, जो भारत की आर्थिक संप्रभुता पर हमला है। उन्होंने कहा कि इससे भारत के छोटे, मझोले उद्योगों, कृषि, मछली पालन व कपड़ा क्षेत्र को भारी नुकसान होगा और बेरोजगारी बढ़ेगी।


उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अमेरिका परस्त नीति अपना रही है और स्वतंत्र विदेश नीति से भटक चुकी है।

माकपा नेताओं ने जनता से आह्वान किया कि वे अमेरिकी दादागिरी और केंद्र सरकार की ढुलमुल नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करें।


पसल पंचायत के प्रधान विशाल सिंह गोल्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी चुनाव में ट्रंप का समर्थन किया था, लेकिन अब जब ट्रंप भारत के हितों पर हमला कर रहे हैं, तो वे चुप हैं। उन्होंने टैरिफ आतंकवाद के खिलाफ देशव्यापी विरोध की मांग की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर