स्वच्छ उत्सव क्विज़ में नगरोटा सूरियां स्कूल की छात्रा चाहत चौधरी ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया

 स्वच्छ उत्सव क्विज़ में नगरोटा सूरियां स्कूल की छात्रा चाहत चौधरी ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया


  नगरोटा सूरिया : प्रेम स्वरूप शर्मा /

स्वच्छ उत्सव क्विज़ जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा सूरियां की छात्रा ने प्रथम स्थान अर्जित कर पाठशाला का नाम चमकाया है। स्कूल के प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल ने जानकारी देते हुए बताया कि नवीं कक्षा की छात्रा चाहत चौधरी ने कि आनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में जिलाभर से आठवीं, नवीं व दसवीं कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया जिसमें कड़े संघर्ष के बीच नगरोटा सूरियां स्कूल की छात्रा ने जिलाभर में प्रथम स्थान को अर्जित कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य एवं खंड शिक्षा परियोजना अधिकारी नगरोटा सूरियां इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए जिला कांगड़ा में प्रथम स्थान पर आने के लिए विजेता रही छात्रा चाहत चौधरी को समस्त स्टाफ व छात्र छात्राओं की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी। विधालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सतीश मैहरा ने भी इस बड़ी सफलता के लिए चाहत चौधरी को बधाई दी।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर