कुल्लू मनाली को जोड़ने वाला वामतट मार्ग रो रहा बदहाली के आंसू

 कुल्लू मनाली को जोड़ने वाला वामतट मार्ग रो रहा बदहाली के आंसू 

कुल्लू मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम से लोग परेशान 


मनाली : ओम बौद्ध /

कुल्लू मनाली के साथ साथ लाहुल स्पीति व पांगी सहित लेह लद्दाख के लिए लाइफ लाइन बनी वामतट मार्ग अब अपनी हालात पर ख़ुद आँसू बहा रहा है ।समझ नहीं आता है कि सड़क में गढ़े हैं या गढ़ों में ही सड़क बनी है ।26 अगस्त को मनाली में हुई भारी बारिश और बाढ से कुल्लू मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को भारी नुकसान हुआ तो बामतट मार्ग ही सहारा बनी।साल 2023 में भी ब्यास नदी में आई बाढ से कुल्लू मनाली नेशनल हाईवे को नुकसान हुआ था तब भी बामतट मार्ग ही खरा साबित हुआ था ।इतने महत्वपूर्ण मार्ग होते हुए भी आज बामतट मार्ग अनदेखी का शिकार है ।कुल्लू मनाली बामतट मार्ग पर काइस,सजला, हरिपुर और जगतसुख में डबल लेन पुलों का निर्माण तो किया गया मगर सड़क को डबल लेन करना प्रदेश की सरकारें भूल गई ।नतीजा ये है कि इस मार्ग पर हमेशा जाम लगा रहता है ।इस के अलावा सड़क के किनारे बेतरतीब खड़े वाहन भी जाम को बढ़ावा दे रहे हैं ।पिछले दिनों हुई बारिश से बिजली दफ्तर के पास सड़क क्षतिग्रस्त हुई जिसे लोक निर्माण विभाग ने जैसे तैसे वाहन आने जाने योग्य तो बना दिया ।सिंगल लेन होने के कारण अभी वहां घंटों जाम लग रहा है ।अभी मनाली में पर्यटकों की संख्या भी बहुत कम है ।आजकल की हालात देख कर ही स्थानीय लोग चिंतित हैं कि आने वाले पर्यटन सीजन में क्या होगा।यहाँ लग रहे जाम से स्थानीय लोगों के साथ साथ स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।स्थानीय निवासी रमेश लाल ,ओम प्रकाश,बीर सिंह ने बताया कि बामतट मार्ग ही हालात बद से बदतर है ।अलेउ में बिजली दफ्तर के पास अभी इतना जाम लग रहा है पर्यटन सीजन में क्या होगा ।अगर बामतट मार्ग को डबललेन किया जाए तो ट्रेफिक जाम से निजात मिल सकती है ।लोक निर्माण विभाग के एसडीओ आकाश सूद में बताया कि बिजली दफ्तर के पास फिलहाल टूटी सड़क के नीचे ब्यास नदी में रिटेनिंग वॉल का काम जल्द शुरू किया जाएगा और अगले बारिश के सीजन से पहले तैयार किया जाएगा । उन्होंने बताया कि तापमान उपयुक्त नहीं होने के कारण फिलहाल बमतट मार्ग पर ब्लेकटॉप करना संभव नहीं है ।फिलहाल सड़क में कहीं गढ़े हैं तो उन्हें भरने का काम जारी है । इधर राष्ट्रीय राजमार्ग कुल्लू मनाली के बीच डोहलूनाला और 17 मील में काम के चलते घंटों जाम की स्थिति बनी हुई है जिससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर