कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय, जयसिंहपुर में "बेसिक माउंटेनियरिंग पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन गया

कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय, जयसिंहपुर में "बेसिक माउंटेनियरिंग पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन गया 

कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय, जयसिंहपुर में "बेसिक माउंटेनियरिंग एवं डिज़ास्टर मैनेजमेंट" पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन


कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय, जयसिंहपुर के करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से आज "बेसिक माउंटेनियरिंग एवं डिज़ास्टर मैनेजमेंट" विषय पर एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री साई यूनिवर्सिटी के सहयोग से विशिष्ट अतिथि—सुबेदार मेजर हॉनरेरी कैप्टन चेत राम राणा जी तथा कैप्टन नारायण ठाकुर जी ने महाविद्यालय में पधारकर विद्यार्थियों को माउंटेनियरिंग, एडवेंचर, टूरिज्म, हाई एल्टीट्यूड माउंटेनियरिंग तथा एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों एवं कोर्सेज़ के प्रति जागरूक किया।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों को पर्वतारोहण और साहसिक खेलों में उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा आपदा प्रबंधन (Disaster Management) के क्षेत्र में आवश्यक कौशल और प्रशिक्षण की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ये कोर्स न केवल युवाओं में आत्मविश्वास और अनुशासन का विकास करते हैं बल्कि राष्ट्र सेवा के भाव को भी सशक्त बनाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र जी ने अतिथियों का धन्यवाद किया और उनके प्रेरणादायी व्याख्यान की सराहना की तथा करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की संपूर्ण टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।


प्राचार्य

प्रो अरुण चंद्र

कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय

जयसिंहपुर

 कांगड़ा, हि प्र

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

युवाओं को रोजगार के हिसाब से प्रशिक्षण मुहैया करवाना प्राथमिकता - उपायुक्त