हिमाचल पुलिस विभाग की बी-1 परीक्षा तकनीकी कारणों से हुई रद्द

हिमाचल पुलिस विभाग की बी-1 परीक्षा तकनीकी कारणों से हुई रद्द 

पुलिस मुख्यालय के अनुसार परीक्षा की नई तिथि तकनीकी समस्याओं के समाधान पश्चात शीघ्र घोषित कर दी जाएगी। वहीं परीक्षा रद्द होने के चलते अभ्यर्थियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल पदोन्नति के प्रदेश भर में बी-1 टैस्ट के लिए 14 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। शैड्यूल के अनुसार सुचारू, पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन के लिए परीक्षा 2 चरणों प्रात:कालीन और सायंकालीन चरण में आयोजित की जानी थी।

पुलिस विभाग ने जताया खेद हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा प्रतिभागी अभ्यार्थियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है, साथ ही अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वह अपने संबंधित जिला पुलिस कार्यालयों तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस के आधिकारिक संचार माध्यमों से अद्यतन सूचनाएं प्राप्त करते रहें। साथ ही विभाग ने दोहराया है कि सभी विभागीय एवं पदोन्नति परीक्षाएं पूर्णत: निष्पक्ष, पारदर्शी एवं योग्यता आधारित ढंग से आयोजित की जाएंगी।8 वर्ष बाद ली जा रही परीक्षा कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल पदोन्नति के लिए करीब 8 वर्ष के लंबे अंतराल बाद बी-1 परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस टैस्ट में उत्तीर्ण होने वाले जवानों में से ही 877 हैड कांस्टेबल के पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। पहले बीते 21 सितम्बर को बी-1 की परीक्षा आयोजित की जानी थी, लेकिन प्रदेश में भारी बारिश के चलते इसे 26 अक्तूबर को आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया था।सुबह के सत्र में 2696 और शाम के सत्र में 1765 (कुल 4461) परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। परीक्षा आयोजित करने का जिम्मा हिमाचल प्रदेश राज्य इलैक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड को सौंपा गया था और पुलिस मुख्यालय की ओर से संबंधित जिला पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा प्रभारी बनाया गया था। हालांकि परीक्षा सर्वर फेल होने से यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को