समर्थ–2025 के तहत सरकाघाट में आपदा प्रबंधन पर जोरदार जनजागरूकता कार्यक्रम

 समर्थ–2025 के तहत सरकाघाट में आपदा प्रबंधन पर जोरदार जनजागरूकता कार्यक्रम


सरकाघाट

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में समर्थ–2025 अभियान के तहत आपदा प्रबंधन पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।


मंगलवार को उपमण्डल सरकाघाट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवाही, बल्द्वाड़ा, भद्रवाड़, चंदैश तथा ढलवान बाजार में आयोजित इन कार्यक्रमों में लोगों को विभिन्न प्राकृतिक व मानवीय आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवाही और ढलवान बाजार में हिमाचल संगीत कला केन्द्र मंच, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्द्वाड़ा, भद्रवाड़ और चंदैश में राधिका म्यूजिकल ग्रुप खुडला ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्थानीय लोगों व विद्यार्थियों को जागरूक किया।


कलाकारों ने गीत, संगीत, संवाद और नुक्कड़ नाटकों के जरिए सुरक्षित भवन निर्माण, भूकंप के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, आगजनी की स्थिति में सतर्कता तथा प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में सामुदायिक सहयोग के महत्व को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।


उन्होंने लोगों से अपील की कि भवन निर्माण में भूकंप रोधी तकनीक अपनाएं, नदी-नालों के किनारे घर न बनाएं, गैस सिलेंडर का सुरक्षित उपयोग करें तथा भूमि कटाव रोकने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने पर भी बल दिया गया।


स्थानीय जनता और विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि समाज में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना बढ़े।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग