रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी हुए शामिल

 रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी हुए शामिल


मंडी : अजय सूर्या /

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला मंडी द्वारा “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पड्डल मैदान से शुरू होकर सेरी मंच पर संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने भाग लेते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय भावना के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्श आज भी देश को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं।


इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सदर के विधायक अनिल शर्मा, भाजपा सह प्रभारी भीम सेन शर्मा, जिला अध्यक्ष निहाल चंद, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा सैकड़ों स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


विधायक गांधी ने सभी प्रतिभागियों को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड