डैहर और कांगू में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 डैहर और कांगू में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आपदाओं से बचाव के तरीकों की दी जानकारी


सुंदरनगर

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य और सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सहयोग से समर्थ-2025 अभियान के अंतर्गत उपमंडल सुंदरनगर के डैहर और कांगू में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।


इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग से संबद्ध जालपा कला मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं के प्रति सचेत किया। कलाकारों ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से भूकंप, आगजनी और भूस्खलन जैसी आपदाओं से बचाव के उपायों, सुरक्षित भवन निर्माण की आवश्यकताओं तथा आपदा के समय अपनाए जाने वाले व्यवहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आपदाएँ कभी भी और कहीं भी आ सकती हैं, इसलिए पूर्व तैयारी, तकनीकी जानकारी और सामुदायिक सहयोग ही इनके प्रभाव को कम करने का सबसे प्रभावी उपाय है। ग्रामीणों को भूकंपरोधी निर्माण तकनीकें अपनाने, मजबूत नींव, क्षैतिज भूकंपरोधी बैंड, गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री और अभियंता की सलाह से भवन निर्माण करने का आह्वान किया गया।


कलाकारों ने यह संदेश भी दिया कि नदी-नालों के समीप घरों का निर्माण न करें और आपदा की स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपदाओं से सुरक्षा हेतु उपयोगी जानकारी प्राप्त की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

युवाओं को रोजगार के हिसाब से प्रशिक्षण मुहैया करवाना प्राथमिकता - उपायुक्त