प्रधान महालेखाकार द्वारा जनजातीय उप-मंडल काज़ा में कार्यशाला आयोजित

 प्रधान महालेखाकार द्वारा जनजातीय काज़ा में कार्यशाला आयोजित 


 काजा 

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के कार्यालय (मुख्यालय) से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालना में उप-मंडल स्तर पर पेंशन, जी.पी.एफ अदालत एवं लेखा पर कार्यशाला का आयोजन

प्रधान महालेखाकार (लेखा व हकदारी) कार्यालय हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा शुक्रवार को जनजातीय उप-मंडल काज़ा में किया गया। इस कार्यशाला में पेंशन व सामान्य भविष्य निधि के मामलों में हकदारी कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता लाने व हितधारकों के मामलों को समय पर निपटाए जाने हेतु जागरुकता कार्यक्रम जोकि आहरण एवं संवितरण अधिकारियों एवं उनके प्रतिनिधियों तथा कोष कार्यालय के अधिकारीयों के साथ लेखों से सम्बंधित जानकारियां सांझा की गई ताकि ज़मीनी स्तर पर लेखांकन को सुदृढ़ किया जा सके और साथ ही पेंशन व सामान्य भविष्य निधि के मामलों को समय पर निपटान किये जाने के साथ-साथ लेखों की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके । पेंशन अदालत कार्यशाला में जिला लाहौल एवं स्पीति के उपमंडल काज़ा के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों एवं उसके प्रतिनिधियों ने सेमिनार/पेंशन अदालत में भाग लिया। 

इससे पूर्व नायब तहसीलदार काजा अशोक कुमार ने पेंशन अदालत कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन समय-समय पर किये जाने पर बल दिया गया। 

इस मौके पर प्रधान महालेखाकार (लेखा व हकदारी) कार्यालय हिमाचल प्रदेश, शिमला के वरिष्ठ लेखा अधिकारी जुधिया राम चौधरी ने कार्यशाला की अध्यक्षता की। वरिष्ठ लेखा अधिकारी जुधिया राम चौधरी द्वारा पेंशन व जी.पी.एफ. पर पी.पी.टी. प्रस्तुत की गई तथा पेंशन अदालत में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर एवं स्पष्टीकरण दिए गए। इस दौरान उनके साथ सहायक लेखा अधिकारी प्रकाश चंद एवं वरिष्ठ लेखाकार संजय कुमार ने कार्यशाला में भाग लिया। 

इस मौके पर सहायक लेखा अधिकारी प्रकाश चंद द्वारा लेखों की गुणवत्ता एवं महत्वत्ता पर भी पीपीटी प्रस्तुत की गई। 

इस कार्यशाला को सफल बनाने में सभी डी. डी. ओ. के साथ समन्वय स्थापित कर इस आयोजन में सहयोग दिया। इस कार्यक्रम के प्रबंधन एवं आयोजन हेतु स्थानीय प्रशासन ‌द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया।

इस कार्यशाला में कार्यकारी कोषाधिकारी काज़ा नीरज कुमार एवं उनके कार्यालय के कर्मचारियों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड