धरोहर गांव नग्गर में सजा देवी देवताओं का महाकुंभ

 धरोहर गांव नग्गर में सजा देवी देवताओं का महाकुंभ 

हजारों लोगों ने लिया जगती में देवी देवताओं का आशीर्वाद 



मनाली : ओम बौद्ध /

शुक्रवार को मनाली के धरोहर गांव नग्गर में देवी देवताओं का महाकुंभ लगा। इस महाकुंभ में कुल्लू सहित लाहुल व मंडी के 229 देवी देवताओं के हजारों कारकूनों व देवलुओं ने भगा लिया। दशहरे के दौरान सभी देवी देवताओं ने नग्गर में जगती करवाने के आदेश दिए थे। आज आयोजित जगती में देवी देवताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देव स्थलों के साथ छेड़छाड़ व गोमाता की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदेश का पालन नहीं हुआ तो इसका खामियाजा भुगतने के लिए भी तैयार रहें। देवताओं ने कहा कि अभी तो केवल एक ही लौटा पानी दिया है। अगर मानव की मनमानी ऐसे ही जारी रही तो भगवान रघुनाथ के चरण छूने को विवश होंगे। 

भगवान रघुनाथ के छड़ी बरदार महेश्वर सिंह के सुपुत्र टिका दानवेंद्र ने जगती की जानकारी देते हुए कहा कि अपने जीवन काल में यह चौथी जगती हो रही है। उन्होंने कहा कि देव नीति में राजनीति के दखल से देवी देवता आहत थे। दशहरे के दौरान सभी देवी देवताओं ने जगती बुलाने के आदेश दिए थे। इन आदेशों का पालन करने हुए आज नग्गर में जगती का आयोजन हुआ जिसमें 229 देवी देवताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। उन्होंने कहा कि देवी देवता देव स्थलों पर हो रही छेड़छाड़ से नाराज है। उन्होंने कहा कि देवी देवताओं ने नग्गर सहित ढालपुर में भी पूजा पाठ के निदेश दिए है। इस विषय को लेकर जल्द ही सभी से विचार विमर्श कर तिथि निर्धारित की जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त