2027 के विधानसभा चुनाव में जिला नूरपुर की चारों सीटों भाजपा की झोली में डालने का लक्ष्य रखा गया

 2027 के विधानसभा चुनाव में जिला नूरपुर की चारों सीटों भाजपा की झोली में डालने का लक्ष्य रखा गया आज की बैठक में 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के पार्टी कार्यालय ठंगर में आज जिला भाजपा मंडल नूरपुर की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त जिला प्रभारी प्रशोतम गुलेरिया से परिचय बैठक का भी आयोजन हुआ।इस अवसर पर कांगड़ा -चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाए ताकि पार्टी मजबूती से आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि पार्टी ने संगठनात्मक जिला नूरपुर की सभी चार सीटों को जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसके लिए सभी को एकजुटता से कड़ी मेहनत करनी होगी।उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठे वादे करके धोखे से सत्ता हासिल की थी लेकिन अब कांग्रेस की झूठ की राजनीति जगजाहिर हो चुकी है।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगाl इस मौके पर कांगड़ा चंबा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज बोले 2027 के विधानसभा चुनाव में जिला नूरपुर की चारों सीटे बीजेपी की झोली में डालने का लक्ष्य रखा गया हैl इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा l इस मौके पर नूरपुर जिला भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी प्रशोतम गुलेरिया ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में पार्टी में शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने झूठे वादों से सत्ता हासिल की थी तथा कांग्रेस अपने चुनावी वादों को निभाने में पूरी तरह से नाकाम रही है।इस अवसर पर नूरपुर हलके के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और केंद्र सरकार की योजनाओं को घर -घर पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश काका,महामंत्री कुलदीप डोगरा भी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को