भवन निर्माण कार्य में आपदा सुरक्षा को प्राथमिकता देने का किया आह्वान

 भवन निर्माण कार्य में आपदा सुरक्षा को प्राथमिकता देने का किया आह्वान


पालमपुर

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ संबद्ध सरस्वती कला मंच के कलाकारों ने ग्राम पंचायत कलुण्ड और झिकली डाढ में नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत प्रस्तुत कर लोगों को आपदा न्यूनीकरण के प्रति जागरूक किया।

कलाकारों ने नाटकों के माध्यम से संदेश दिया कि भवन निर्माण हो या कोई भी निर्माण कार्य — सभी कार्य आपदा सुरक्षा को ध्यान में रखकर किए जाने चाहिए ताकि भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं से जान-माल की हानि से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

कलाकारों ने यह भी बताया कि ऐसे भवनों का निर्माण किया जाना चाहिए जो आपदा के समय सुरक्षित रहें और संभावित नुकसान को न्यून करने में सक्षम हों। उन्होंने लोगों से अपने आस-पास के खतरों की पहचान करने और उनके प्रभाव को कम करने के लिए सतर्क एवं जागरूक रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कलाकारों ने “समर्थ–2025” अभियान को आपदा जागरूकता की दिशा में एक सार्थक कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को एक आपातकालीन किट तैयार रखनी चाहिए, जिसमें सूखा भोजन, दवाएं, टॉर्च, पीने का पानी जैसी आवश्यक वस्तुएं शामिल हों, ताकि आपदा की स्थिति में न्यूनतम तैयारी बनी रहे।

इस दौरान कलुण्ड पंचायत प्रधान नरेंद्र भट झिकली डाढ़ पंचायत प्रधान प्रशोतम उप प्रधान सुभाष कटौच विशेष रूप से उपस्थित रहे.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है