जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में बलदोआ स्कूल के समर भाटिया ने हासिल किया दूसरा स्थान

 जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में बलदोआ स्कूल के समर भाटिया ने हासिल किया दूसरा स्थान


शहीद बीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदोआ का छात्र जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा पिछले कल जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला में समग्र शिक्षा अभियान के सौजन्य से जिला स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कांगड़ा जिला के विभिन्न जोन से प्रथम स्थान पर रहे बच्चों ने भाग लिया इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शहीद बीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदोआ के छात्र समर भाटिया ने द्वि- आयामी चित्रकला प्रतियोगिता में पूरे जिले के साधन संपन्न बड़े बड़े विद्यालयों के बच्चों को पीछे छोड़ते हुए पूरे जिले में दूसरा स्थान हासिल किया गौरतलब है कि बलदोआ स्कूल शिक्षा खण्ड नगरोटा सूरियां का एक दूर दराज क्षेत्र का स्कूल है जहां साधनों की कमी के वावजूद यह विद्यालय राज्यस्तरीय कार्यक्रमों में प्रधानाचार्य सुशील कुमार धीमान जी के नेतृत्व में अपनी अमिट छाप छोड़ चुका है इस सफलता के बाद विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  सुशील कुमार धीमान जी व समस्त अध्यापकों द्वारा समर भाटिया तथा विद्यालय के कला अध्यापक दिवेश कुमार  का जोरदार स्वागत किया गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया इस मौके पर प्रधानाचार्य जी ने बच्चे की इस उपलब्धि से अन्य बच्चों को भी सीख लेने हेतु प्रेरित किया इस मौके पर बच्चे के अभिभावक भी उपस्थित रहे बता दें कि समर भाटिया के पिता अनिल कुमार जी शहीद बीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदोआ की विद्यालय प्रवंधन समिति के अध्यक्ष भी हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर