पत्रकार सांसद ने की मनाली में एपीआरओ कार्यालय खोलने की मांग

 पत्रकार सांसद ने की मनाली में एपीआरओ कार्यालय खोलने की मांग


मनाली : ओम बौद्ध /

पत्रकार संसद कुल्लू के जिला अध्यक्ष डीआर जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को पत्र लिखकर मनाली में सहायक लोक संपर्क अधिकारी का कार्यालय खोलने की मांग की है। डीआर जोशी ने कहा कि मनाली एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है। उन्होंने कहा कि यहां देश विदेश के लोगों का आना लगा रहता है। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए सहायक लोक संपर्क अधिकारी का कार्यालय होना अति आवश्यक है। उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड को भी भेजी है। जोशी ने कहा कि मनाली में प्रदेश सरकार की सहायक लोक संपर्क अधिकारी का कार्यालय होने से प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आसानी से जनता तक पहुंचा जा सकेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित विधायक से मनाली में 

सहायक लोक संपर्क अधिकारी का कार्यालय शीघ्र खोलने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर