इफको मंडी ने किसानों को नैनो उर्वरकों के प्रति किया जागरूक

 इफको मंडी ने किसानों को नैनो उर्वरकों के प्रति किया जागरूक

100 से अधिक किसानों ने लिया प्रशिक्षण में भाग


 मंडी : अजय सूर्या /

इफको मंडी द्वारा आज जिला मंडी की शाला पंचायत में प्रगतिशील किसानों के लिए नैनो उर्वरकों पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक किसानों ने भाग लेकर नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के लाभों की जानकारी प्राप्त की


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुधीर कटियार (राज्य विपणन प्रबंधक, शिमला) उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसएमएस गोहर डॉ. गगन, कृषि विभाग से ललित , इफको शिमला के क्षेत्र अधिकारी विशाल शर्मा, इफको जिला मंडी के क्षेत्र अधिकारी रोहित गलोटिया, गोहर यूनियन के प्रधान  धर्मेंद्र, तथा इफको अधिकारी धमेंदर, खेमराज और पुनीत विशेष रूप से उपस्थित रहे।


डॉ. सुधीर कटियार ने किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग की वैज्ञानिक विधि बताते हुए कहा कि फसल के बीजों को प्रति किलोग्राम बीज पर 5 मिली नैनो डीएपी से उपचारित किया जाए। वहीं, जब फसल 30 से 35 दिन की हो जाए तो 4 मिली नैनो डीएपी प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। उन्होंने बताया कि इस विधि से 50% तक दानेदार डीएपी की बचत संभव है।


उन्होंने आगे बताया कि नैनो यूरिया भी 4 मिली प्रति लीटर पानी में घोलकर नैनो डीएपी के साथ एक साथ छिड़काव किया जा सकता है। नैनो उत्पादों के साथ खरपतवार नाशक व अन्य कीटनाशक दवाओं का भी आसानी से प्रयोग किया जा सकता है।


डॉ. कटियार ने कहा कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से किसान न केवल खाद की मात्रा को आधा कर सकते हैं बल्कि मृदा, जल और वायु प्रदूषण को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है, क्योंकि दानेदार खाद का केवल 30-40% हिस्सा ही पौधों द्वारा उपयोग होता है, जबकि नैनो उर्वरक 90-95% तक पौधों द्वारा अवशोषित कर लिए जाते हैं।


उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक नैनो उर्वरक अपनाने का आह्वान किया ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ कृषि उत्पादन में भी बढ़ोतरी हो सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर