नूरपुर की बेटी ऐशिता का चयन भारतीय वायु सेवा में फ्लाइंग अफसर के पद हुआ, क्षेत्र में खुशी की लहर
नूरपुर की बेटी ऐशिता का चयन भारतीय वायु सेवा में फ्लाइंग अफसर के पद हुआ, क्षेत्र में खुशी की लहर
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की ऐशिता पुत्री राजीव शर्मा एवं रुचिका शर्मा निवासी ग्राम डुन्नी (नूरपुर) जिला कांगड़ा का चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद हेतु कोर्स संख्या 218/26टी/एसएससी (पुरुष एवं महिला) के अंतर्गत हुआ है। उन्होंने अखिल भारतीय मेरिट सूची में 12वां स्थान प्राप्त किया है। यह चयन हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा नूरपुरक्षेत्र वासियों के लिए गर्व का विषय हैl गौरतलव है कि सुश्री ऐशिता ने अपनी 10+2 की शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय व 3 बीआरडी, चंडीगढ़ से पूर्ण की तथा इसके उपरांत बी.ई. (कंप्यूटर साइंस) की डिग्री सीसीईटी पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से प्राप्त की।यह चयन भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित ए अ फ क ट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत हुआ है। उनका पारिवारिक परिवेश भी भारतीय वायुसेना से जुड़ा रहा है। उनके पिता वर्तमान में भारतीय वायुसेना में सेवाएं दे रहे हैं।उनके दादा स्व. कुलदीप चंद शर्मा एवं दादी कल्याण देवी का सपना उस समय साकार हुआ जब उनकी पौत्री का चयन भारतीय वायुसेना में देश की सेवा हेतु हुआ। अब यह प्रशिक्षण जनवरी 2026 से वायुसेना अकादमी, सिकंदराबाद (हैदराबाद) में प्रारंभ होगा। समस्त क्षेत्र वासियों ने इस चयन पर परिवार को मुबारकबाद दी है l


कोई टिप्पणी नहीं