55 प्लस आयु वर्ग में सुनील कुमार टाटा व 40 प्लस आयु वर्ग में रविकांत और राजेश बने विजेता

 55 प्लस आयु वर्ग में सुनील कुमार टाटा व 40 प्लस आयु वर्ग में रविकांत और राजेश बने विजेता


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश के जिला कांगड़ा बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा धर्मशाला के इनडोर स्टेडियम में मास्टर बैटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग में हिस्सा लिया ।इस दो दिवसीय मास्टर बैटरन बैडमिंटन जिला स्तरीय प्रतियोगिता में नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब के सुनील कुमार टाटा 55प्लस आयु वर्ग में विजेता रहे वही स्पोर्ट्स क्लब नूरपुर के तिलक ठाकुर उपविजेता रहे। 40प्लस युगल मुकाबले में नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब के रविकांत और राजेश कुमार ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। 45प्लस मुकाबले के एकल में हितेंद्र सैनी उपविजेता रहे। 50प्लस मुकाबले के युगल में सुनील कुमार टाटा और राजू उपविजेता रहे। नूरपुर पहुंचने पर नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब और  बृज राज स्पोर्ट्स क्लब ने खिलाड़ियों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान अंकित सूरी और  बृजराज स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान पंकज कौशल ने कहा कि यह जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सुनील कुमार टाटा नूरपुर के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है वह पिछले कई वर्षों से बैडमिटन खेल रहे है और कई बार राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखा चुके है वह अभी हाल ही में पिछले वर्ष गोवा में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुके है । इस बार भी उन्होंने जीत के साथ शुरुआत कर अच्छे संकेत दिए है। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ी अब कुल्लू में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। दोनों क्लबों के सदस्यों ने खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में