व्यवस्था परिवर्तन करने वाली सरकार प्रदेश में हर कदम पर फ्लॉप
व्यवस्था परिवर्तन करने वाली सरकार प्रदेश में हर कदम पर फ्लॉप
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने आज नूरपुर भाजपा जिला की महिला मोर्चा की परिचय बैठक के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की महिलाओ को ठगा है। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय कांग्रेस पार्टी के नेता हर मंच से दावे करते थे की सरकार बनते ही प्रत्येक परिवार की हर महिला को 1500 रूपये हर माह दिए जायेंगे। आज प्रदेश की हर महिला सरकार से पूछना चाहती है की पिछले 3 सालों में प्रति माह 1500 अब बढ़कर 54 हजार हो चुके है। महिलाए पूछना चाहती है कि प्रदेश की हर महिला का 3 साल का हिस्सा कब मिलेगा। डेजी ठाकुर ने कहा कि आने वाले चुनावों में सरकार के पतन के लिए महिलाए निर्णायक भूमिका निभाएंगी। इससे पूर्व नेत्री ने जिला की महिला मोर्चा की परिचय वैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया की इस बैठक मुख्य उदेश्य महिलाओ को संगठन के बारे में अवगत कराना व संगठन के प्रति उनसे जो अपेक्षा है उनसे अवगत कराना तथा महिलाओ की चुनावों में भूमिका के प्रति दायित्व आदि ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे है जिनकी इस कार्यक्रम में वार्तालाप हुआ। इस मौके पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का व भाजपा नेत्री मालविका पठानिया सहित कई नेता मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं