कैहरियां–बस अड्डा जवाली मार्ग की बदहाली पर दुकानदारों का आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी - Smachar

Header Ads

Breaking News

कैहरियां–बस अड्डा जवाली मार्ग की बदहाली पर दुकानदारों का आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

 कैहरियां–बस अड्डा जवाली मार्ग की बदहाली पर दुकानदारों का आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

कैहरियां-बस अड्डा जवाली मार्ग की बदतर हालत को लेकर दुकानदारों व मेडिकल संचालकों द्वारा कृषि मंत्री चन्द्र कुमार, लोक निर्माण विभाग व नगर परिषद जवाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व पार्षद रवि कुमार, भरत अग्रवाल, रमेश शर्मा, राहुल, लहरी राम, अमित कुमार, विपिन, बीके इत्यादि दुकानदारों ने कहा कि जानबूझ कर इस मार्ग को पक्का नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम नरक की जिंदगी जी रहे हैं। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे पड़े हुए हैं तथा इन गड्ढों में घरों से निकलने वाला गंदा पानी भर जाता है जिससे बदबू फैलती है। दुकानदारों ने मजबूर होकर इन गड्ढों को मिट्टी व पत्थर से भर दिया है। दुकानदारों ने कहा कि गड्ढों में पड़ा हुआ पानी वाहनों के टायरों से उछलकर दुकानों में घुस जाता है। दुकानों में गंदगी घुस जाती है। इस गंदे पानी के राहगीरों को छींटे पड़ रहे हैं तथा यहां से अस्पताल से मात्र 50मीटर की दूरी पर हैं। इस मार्ग से रोजाना मंत्री चन्द्र कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी रोजाना गुजरते हैं जिनको यह गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। दुकानदारों ने कहा कि अगर एक सप्ताह में इस मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 



इस बारे में लोक निर्माण विभाग जवाली के अधिशाषी अभियंता एमएल शर्मा ने कहा कि जल्द ही इसमार्ग कि स्थिति को सुधारा जाएगा। 




कोई टिप्पणी नहीं