तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के प्रधानाचार्य राकेश राणा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्मानित - Smachar

Header Ads

Breaking News

तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के प्रधानाचार्य राकेश राणा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्मानित

 तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के प्रधानाचार्य राकेश राणा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्मानित


तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय चलवाड़ा के प्रधानाचार्य राकेश राणा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्मानित। तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा और पूरे ज्वाली क्षेत्र और इलाके के लिए बहुत ही हर्षोल्लास और प्रसन्नता का विषय है कि तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के अनुभवी ,मेहनती कर्मठ प्रधानाचार्य राकेश राणा को उनके शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है इस उपलक्ष्य पर विद्यालय चेयरमैन बरिंद्र नरियाल और मैनेजमेंट कमेटी ने प्रधानाचार्य राकेश राणा को उनके शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बधाई शुभकामनाएं दी है और उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि प्रधानाचार्य राकेश राणा ने शिक्षा क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका अदा की है उन्होंने शिक्षा की नई से नई विधियों द्वारा अपने शिक्षकों को समय समय पर अवगत करवाया है जिसका परिणाम बच्चों का हर क्षेत्र में अपना स्थान हासिल किया है प्रधानाचार्य राकेश राणा ने बच्चों की प्रतिभा को आगे लाने में विशेष योगदान दिया है जिससे बच्चों ने उनके मार्गदर्शन से विभिन्न क्षेत्रों में अपना एवं विद्यालय का नाम रौशन किया है इस अवसर पर विद्यालय होनहार विद्यार्थियों को भी शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भी सम्मानित किया जिन्होंने शिक्षा में अपनी उपलब्धि हासिल की है जिनमें समर्थ डडवाल, अन्वी,इशानी धीमान,,विभूति धीमान, कनिका चौधरी को भी सम्मानित किया गया है इस अवसर पर समस्त स्टाफ और विद्यालय चेयरमैन बरिंद्र नरियाल और मैनेजमेंट कमेटी ने प्रधानाचार्य राकेश राणा और सभी बच्चों को बधाई दी है

कोई टिप्पणी नहीं