केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को दी जाने वाली राजस्व गैप की ग्रांट बंद करने की आलोचना जिस हिमाचल को प्रधानमंत्री अपना घर कहते हैं
केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को दी जाने वाली राजस्व गैप की ग्रांट बंद करने की आलोचना जिस हिमाचल को प्रधानमंत्री अपना घर कहते हैं
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की राष्ट्रीय कोर समिति के सदस्य पीसी विश्वकर्मा ने आज केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को दी जाने वाली राजस्व गैप की ग्रांट बंद करने की आलोचना की है। पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि देश की एकता अखंडता को ध्यान में रखते हुए केंद्र को बहुत अधिक संसाधन सम्पन्न किया गया है जबकि राज्य को सीमित संसाधन आवंटित कर अपनी आर्थिकी के लिए जानबूझकर केन्द्र पर निर्भर बनाया गया ताकि राज्य केंद्र को कोई चुनौती ने दें और केंद्रीय कानूनों आदेशों का पालन करें।केंद्र सरकार इस परंपरा का आजतक पालन करती आ रही लेकिन इस बार मोदी सरकार ने राजनीति खेली है और हिमाचल के राजस्व गैप का भरने के लिए ग्रांट ने देकर क्रूरता का व्यवहार किया।केंद्र की बीजेपी सरकार को सुक्खू सरकार की ओ पी एस कांटे की तरह चुभ रही दूसरा मोदी प्रदेश की सखू सरकार की महिला को 1500 रुपए माह देने की स्कीम भी खल रही,और रिपोर्ट यही है कि सुक्खू 2027 में रिपीट करेंगे।इसलिए केंद्र वित्तीय रूप से प्रदेश का दिवालिया निकालने की रणनीति से घेर रहा है। वर्मा ने कहा कि हिमाचल को अपने संसाधनों का दोहन करने पर केंद्र ने रोड़े अटकाए है,वनों की लकड़ी से कोई दोहन नहीं बिजली परियोजनाओं में प्रदेश की हिस्सेदारी 12 से बढ़ाकर 18 प्रतिशत करने वाटर सेस पर अंकुश ,पौंग बांध से बकाया दिलाने में मोदी मदद नहीं कर रहे हैंऔर न अपना फर्ज निभा ठीक से रहे है l प्रदेश की बहु चर्चित शानन परियोजना का आज तक हस्तांतरण नहीं हो पायाl जी एस टी में शामिल होने से हिमाचल घाटे में है अन्यथा हिमाचल अपनी कर वसूलने को स्वतंत्र होता। पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि मोदी सरकार वित्तीय सिफारिशों को नजर अंदाज कर हिमाचल की भरपाई करे lपीसी विश्वकर्मा ने हिमाचल की जनता मोदी को घर का चिराग समझती रही क्योंकि मोदी जी ने अपने चुनावी जनसभाओ के दौरान भाषण में कहा था कि हिमाचल मेरा अपना घर हैl और पिछले चुनावों में मोदी के नाम सभी सांसद उनकी झोली में डाल दियाlप्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बीजेपी मुख्यमंत्रियों को कहा कि जव भी संकट में हो तो मैं हूं मदद करने को तैयार रहूंगा lमोदी सरकार को इस विषय मे प्रदेशवासियों के हित मे संकीर्ण राजनीति न करके विशालता का दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। यह जानकारी एक प्रेस नोट में लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की राष्ट्रीय कोर समिति के सदस्य विश्वकर्मा ने आज नूरपुर मे दी l


कोई टिप्पणी नहीं