भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ मंडल इकाई चम्बा की मासिक बैठक जिला मुख्यालय में संपन्न हुई।
भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ मंडल इकाई चम्बा की मासिक बैठक जिला मुख्यालय में संपन्न हुई।
चंबा : जितेन्द्र खन्ना /
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने की। इस दौरान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. डीके सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के प्रति भारी रोष प्रकट किया गया। पेंशनरों ने सरकार द्वारा लंबित देनदारियों और डीए की किस्तों का भुगतान न होने पर कड़ा ऐतराज जताया। वक्ताओं ने कहा कि हिमाचल सरकार पेंशनरों के वित्तीय लाभों को रोकने का प्रयास कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परिवहन निगम के पेंशनरों को समय पर पेंशन न मिलना और चिकित्सा बिलों का भुगतान अटकना बेहद चिंताजनक है। मुख्यमंत्री द्वारा 28 नवंबर 2025 को दिए गए आश्वासन के बावजूद अभी तक जेसीसी का गठन नहीं हुआ है। सरकार 'राजस्व घाटा अनुदान' का बहाना बनाकर पेंशनरों को गुमराह कर रही है। पेंशनरों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने अपना अड़ियल रवैया नहीं बदला, तो आने वाले समय में आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा, जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस दौरान वक्ताओं ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लगाए जा रहे बिजली के स्मार्ट मीटरों का कड़ा विरोध किया और इस योजना को तुरंत वापस लेने की मांग की।बैठक के दौरान सेवानिवृत्त फॉरेस्ट रेंजर नीरज गुप्ता ने महासंघ की सदस्यता ग्रहण की, जिनका सभी सदस्यों ने तालियों के साथ स्वागत किया। इस दौरान पेंशनरों की सुविधा को देखते हुए सर्व सहित से निर्णय लिया गया कि अब महासंघ की मासिक बैठक हर माह की 15 तारीख को आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वजीर सिंह यादव, कोषाध्यक्ष बुशहरा राम भंडारी, जिला महामंत्री बुधीया राम, चम्बा इकाई महामंत्री लोकिंदर कुमार शर्मा, नेक चन्द ठाकुर, शक्ति प्रसाद और गजेंद्र वशिष्ठ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं