द्रंग छात्र कल्याण संघ का वार्षिक उत्सव धूमधाम से आयोजित, दंरग की संस्कृति को किया उजागर - Smachar

Header Ads

Breaking News

द्रंग छात्र कल्याण संघ का वार्षिक उत्सव धूमधाम से आयोजित, दंरग की संस्कृति को किया उजागर

द्रंग छात्र कल्याण संघ का वार्षिक उत्सव धूमधाम से आयोजित, दंरग की संस्कृति को किया उजागर 




मंडी : अजय सूर्या /

जिले के द्रंग छात्र कल्याण संघ का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राजा सिंह मल्होत्रा मुख्यतिथि और प्रदीप ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। संघ के सदस्यों ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप पर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया, जिनमें बाखली नाटी, बान्ठणा और वाद्य यंत्र नाटी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपनी कला का परिचय दिया। राजा सिंह ठाकुर ने कहा कि युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं दंरग छात्र कल्याण संघ अध्यक्षा विपाशु राणा ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 800 छात्रों ने भागीदारी दी । उन्होंने कहा कि यह मंच क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहा है।



कोई टिप्पणी नहीं