डीसी-11 ने मेडिकल कॉलेज चंबा को हराया, नशे के खिलाफ जन-जागरूकता का दिया संदेश - Smachar

Header Ads

Breaking News

डीसी-11 ने मेडिकल कॉलेज चंबा को हराया, नशे के खिलाफ जन-जागरूकता का दिया संदेश

 डीसी-11 ने मेडिकल कॉलेज चंबा को हराया, नशे के खिलाफ जन-जागरूकता का दिया संदेश


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

एनएचपीसी के खेल मैदान में डीसी-11 व मेडिकल कॉलेज चंबा के बीच एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया। 20-20 ओवर के इस मैच में डीसी-11 की टीम विजेता रही। नशे के खिलाफ जन जागरूकता बढाने के उद्देश्य से आयोजित इस मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में डीसी-11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया तथा निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। जवाबी पारी में मेडिकल कॉलेज चंबा की टीम 137 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस दोस्ताना क्रिकेट प्रतियोगितामें एसी टू डीसी के केशव राम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। केशव राम ने बताया कि नशे के विरुद्ध जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से डीसी -11 की टीम समय समय पर निरंतर इस प्रकार की मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित कर रही है, ताकि युवा पीढ़ी को खेलों की ओर आकर्षित करते हुए उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक व प्रेरित किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार की मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि खेलों की जीवन में अहम भूमिका है तथा खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इसलिए युवाओं को खेलों की तरफ ध्यान देना चाहिए।

 उपायुक्त कार्यालय चंबा की टीम में जोगिंदर पाल, अवनेस शर्मा, ओपी सिंह, विजय कुमार, योगेश कुमार, मनोहर, पंकेश, सुयश, हरीश, कुनाल, सूरज, विनोद व विपिन तथा मेडिकल कॉलेज चंबा की तरफ से अशोक टंडन, चमन सिंह, गजन सिंह, परमेंद्र सिंह, अंकू शर्मा, हितेश शर्मा, शनि कुमार, रजत महाजन, बिंदु ठाकुर ने मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दोस्ताना क्रिकेट प्रतियोगिता में पंकेश ने शानदार शतक मारा, जबकि जोगिंदर पाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए।


कोई टिप्पणी नहीं