उपरोजगार कार्यालय इंदौरा में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर पदों हेतु 12 फरवरी को होंगे साक्षात्कार - Smachar

Header Ads

Breaking News

उपरोजगार कार्यालय इंदौरा में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर पदों हेतु 12 फरवरी को होंगे साक्षात्कार

 उपरोजगार कार्यालय इंदौरा में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर पदों हेतु 12 फरवरी को होंगे साक्षात्कार



 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में उपरोजगार कार्यालय इंदौरा के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस सम्बंध में क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के पुरुषों के कुल 150 पदों भरे जाने हैं। इन पदों के लिए 12 फरवरी, 2026 को उपरोजगार कार्यालय इंदौरा में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 18 हजार से 23 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा, जो पद और योग्यता के अनुसार निर्धारित होगा।क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रातः 11:00 बजे साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित होना होगा।




कोई टिप्पणी नहीं