लाहौल की पहली आइस हॉकी टीम स्पीति कप के लिए तैयार, पिलछिमाड़ रिंक पर सफल प्रशिक्षण शिविर

 लाहौल की पहली आइस हॉकी टीम स्पीति कप के लिए तैयार, पिलछिमाड़ रिंक पर सफल प्रशिक्षण शिविर


लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर /

आइस हॉकी क्लब केलांग ने पिलछिमाड़ (Pilchimad) प्राकृतिक आइस हॉकी रिंक में 8 जनवरी 2026से बेसिक एवं इंटरमीडिएट स्तर का आइस हॉकी प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया।लाहौल घाटी के 8 से 25 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 100 युवाओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।शिविर के समापन समारोह में एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स मुख्याथिति के रूप शामिल हुईं ।इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद इस आयोजन को सफल बनाने में युवा टीम, आइस हॉकी क्लब केलांग एवं IHALS की भूमिका सराहनीय रही तथा सभी को इस सफल आयोजन के किए हार्दिक बधाई दी।अपने बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित कर शिविर में भेजने वाले अभिभावकों की भी सराहना की ।जिन युवाओं एवं बच्चों ने यहाँ प्रशिक्षण प्राप्त किया उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्हें इसमें निरंतर प्रयास करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ने के के लिए शुभकामनाएं दी ।उन्होंने कहा कि जब आज देश एवं प्रदेश नशे की चुनौतियों से झूझ रहा है ऐसे में इस प्रकार के आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा प्रशासन से भी इस प्रकार के आयोजनों के लिए हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया ।

खास बात यह है कि लाहौल की आइस हॉकी टीम पहली बार स्पीति कप में भाग लेगी। खेल उपकरण एवं जर्सी उपलब्ध कराने के लिए आयोजकों ने रॉयल एनफील्ड का विशेष आभार प्रकट किया ।

हिमाचल प्रदेश की आइस हॉकी टीम में अब तक स्पीति के अधिकांश खिलाड़ी रहे हैं। स्पीति से ही 7 खिलाड़ियों ने भारतीय महिला टीम तथा अंडर-18 बालक टीम में देश का प्रतिनिधित्व किया है। आशा है कि लाहौल के युवा भी जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर चमकेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया तथा एसडीएम कुनिका एकर्स ने सभी प्रतिभागियों एवं कोच को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया ।आइस हॉकी क्लब के सभी सदस्य,स्थानीय महिला मंडल एवं युवामंडल के सदस्य , सभी प्रतिभागी एवं उनके अभिवावक भारी संख्या में उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर