18 व 19 जून को आयोजित होगा महूए दा पीर मेला, 19 जून को होगा भव्य दंगल
18 व 19 जून को आयोजित होगा महूए दा पीर मेला, 19 जून को होगा भव्य दंगल
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
उपमंडल फतेहपुर के साथ लगते पौंग झील के टापू में स्थित कुठेड़ा में होने बाला दो दिवसीय महूए दा पीर मेला इस बार 18 व 19 जून को आयोजित किया जा रहा है इसी बिषय पर जानकारी देते हुए मेला कमेटी प्रधान मोहिंदर सिंह ने बताया 18 जून को मेले का आयोजन होगा जबकि 19 जून को दंगल आयोजित होगा जिसमे हिमाचल के साथ -साथ बाहरी राज्यों के नामी पहलवान अपनी -अपनी कुश्ती का जौहर दिखाएंगे.
उन्होंने मेला स्थल पर पहुंचने बाले श्रदालुओं से अपील की है कि दोनों तरफ पानी से घिरे होने पर पानी के नजदीक न जाएँ.
कहा दोनों तरफ पानी की गहराई काफ़ी ज्यादा है इसलिए उक्त स्थलों पर नहाने का भी प्रयास न करें.
कहा मेले बारे उन्होंने प्रशासन को भी सूचित कर दिया है.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें