कमरुनाग दा मेला भजन हुआ रिलीज, दर्शकों को आ रहा खूब पसंद
कमरुनाग दा मेला भजन हुआ रिलीज, दर्शकों को आ रहा खूब पसंद
मंडी : अजय सूर्या /
देवभूमि हिमाचल की लोक संस्कृति और आस्था को समर्पित नया भजन "कमरुनाग दा मेला" हाल ही में रिलीज किया गया है। भजन को प्रसिद्ध गायक हरीश मंड्याल ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि इसके बोल अखिल कामशी द्वारा लिखे गए हैं। भजन का संगीत परमजीत पम्मी ने तैयार किया है, जिसने गीत को और भी आकर्षक बना दिया है।
भजन के वीडियो का निर्माण त्रिनेत्रा हाउस द्वारा किया गया है तथा इसमें चांदनी डांस ग्रुप के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी है। वीडियो में कमरुनाग मेले की धार्मिक आस्था, पारंपरिक संस्कृति और हिमाचली लोक जीवन की झलक देखने को मिलती है, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।
रिलीज होते ही यह भजन सोशल मीडिया और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। कलाकारों ने उम्मीद जताई है कि यह भजन कमरुनाग देवता के प्रति श्रद्धा रखने वाले भक्तों और संगीत प्रेमियों के बीच विशेष पहचान बनाएगा।
भजन से जुड़े सभी कलाकारों और तकनीकी टीम ने दर्शकों से इसे अधिक से अधिक देखने और अपना प्यार एवं आशीर्वाद देने की अपील की है।
🟦 गाना सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।👇
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें