सरकाघाट में सिया हत्याकांड को लेकर बढ़ा जनआक्रोश, महिलाओं ने किया आंदोलन का ऐलान

 सरकाघाट में सिया हत्याकांड को लेकर बढ़ा जनआक्रोश, महिलाओं ने किया आंदोलन का ऐलान

दो माह बाद भी चालान पेश न होने पर नाराजगी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग


सरकाघाट : अजय सूर्या /

सरकाघाट क्षेत्र में चर्चित सिया हत्याकांड को लेकर लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना को दो माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अदालत में चालान प्रस्तुत न किए जाने से स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। इसी मुद्दे को लेकर गोपालपुर और नैण पंचायतों की महिलाओं ने एकजुट होकर न्याय की मांग तेज कर दी है।


महिलाओं का कहना है कि सिया को न्याय दिलाने के लिए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाई जाए ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में हो रही देरी से पीड़ित परिवार को मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है और लोगों का न्याय व्यवस्था से भरोसा भी प्रभावित हो रहा है।


महिला प्रतिनिधियों ने मांग की है कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करे तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देकर उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम उठाए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि समाज की बेटियों की सुरक्षा और न्याय से जुड़ा मुद्दा है।


महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो अगले सप्ताह सरकाघाट में बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों और सामाजिक संगठनों से भी समर्थन जुटाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर न्याय प्रक्रिया को तेज करने की मांग की है।


क्षेत्रवासियों का कहना है कि सिया हत्याकांड में न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा और वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर