आयुष मंत्री ने किया तीन दिवसीय बरालु मेला लोअर दगोह का समापन

 आयुष मंत्री ने किया तीन दिवसीय बरालु मेला लोअर दगोह का समापन

दंगल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत 


जल्द शुरू किया जाएगा उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण कार्य

जयसिंहपुर,

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने वीरवार को उपमंडल जयसिंहपुर की बड पंचायत में आयोजित तीन दिवसीय बरालु मेला लोअर दगोह के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस दौरान आयुष मंत्री ने कहा कि मेले और पारंपरिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं और पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है तथा यह आयोजनों के माध्यम से प्रदेश की स्थानीय कला, संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण होता है।

उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के उप स्वास्थ्य केंद्र बड़ (दगोह) के भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए गए हैं और जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर बड़ पंचायत में 6 माह के भीतर वर्षा शालिका के निर्माण का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने खेल मैदान निर्माण के लिए 5 लाख देने की घोषणा की और मेला कमेटी को 31 हजार और महाकाल युवा मंडल को 50 हजार देने का भी ऐलान किया। 

समापन समारोह के दौरान आयोजित दंगल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर मेला कमेटी प्रधान वलदेव खरवाल, उप प्रधान दगोह पंचायत राजीव राणा सहित मेला कमेटी सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर