शहर में भाजपा नगर निगम जीतने में भले पीछे रही हो, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा ने कांग्रेस की जमानतें जब्त की हैं – अरविंद शर्मा

शहर में भाजपा नगर निगम जीतने में भले पीछे रही हो, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा ने कांग्रेस की जमानतें जब्त की हैं – अरविंद शर्मा


नगर निगम पालमपुर के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश लीगल सेल के सह-संयोजक एवं अधिवक्ता अरविंद शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता द्वारा दिए गए जनादेश का पूर्ण सम्मान करती है। लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है और भाजपा सदैव जनभावनाओं का सम्मान करती आई है।


उन्होंने नगर निगम में विजयी हुए सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और पालमपुर के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे।


उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में भाजपा को अपेक्षित सफलता नहीं मिली, किंतु ग्रामीण क्षेत्रों के चुनाव परिणाम यह स्पष्ट संकेत देते हैं कि वहां कांग्रेस को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। अनेक स्थानों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जमानतें तक जब्त हुई हैं, जो प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और कांग्रेस के प्रति जनता के बढ़ते असंतोष का प्रमाण है।


अरविंद शर्मा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम में भाजपा को अपेक्षित सफलता भले ही प्राप्त न हुई हो, लेकिन ब्लॉक समिति में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ अपना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने जा रही है। 


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को मिले व्यापक जनसमर्थन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता का विश्वास आज भी भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर कायम है।  


अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी तथा जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेगी।


उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव में योगदान दिया है।


अधिवक्ता शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्ण तरह एकजुट, संगठित और मजबूत है । वर्ष 2022 के प्रत्याशी एवं प्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री त्रिलोक कपूर और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। 


शर्मा ने कहा की हमें पूर्ण विश्वास है कि पालमपुर की जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पालमपुर से विजय प्राप्त करेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर