अवैध खनन के विरुद्ध पुलिस जिला नूरपुर की सख्त कानूनी कार्रवाई; कुल 10 वाहनों के चालान
अवैध खनन के विरुद्ध पुलिस जिला नूरपुर की सख्त कानूनी कार्रवाई; कुल 10 वाहनों के चालान
नूरपुर : विनय महाजन /
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन को रोकने के लिए निरंतर विशेष चेकिंग की जा रही है।
इसी के अंतर्गत पुलिस टीमों ने विभिन्न सीमावर्ती खड्डों और संवेदनशील मंड (Mand) क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 10 वाहनों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है।कार्रवाई का विवरण इस प्रकार से थाना इंदोरा व पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा: संयुक्त टीम ने काठगढ़, उलेहड़ियां, ठाकुरद्वारा और मंड मियानी आदि क्षेत्रों में गश्त के दौरान अवैध खनन में संलिप्त 01 जे.सी.बी. मशीन, 02 मल्टी-एक्सल ट्रकों और 05 ट्रैक्टरों के चालान किए।थाना डमटाल व पुलिस चौकी ढांगूपीर: टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चेकिंग के दौरान अवैध खनिज परिवहन में शामिल 01 मल्टी एक्सल ट्रक और 01 ट्रैक्टर को माइनिंग एक्ट के तहत पकड़ा।नियमों के अनुसार कार्रवाई करते हुए सभी 06 ट्रैक्टरों का मौके पर ही चालान कर विभागीय नियमानुसार जुर्माना वसूल किया गया। तीनों मल्टी-एक्सल ट्रकों और 01 जे.सी.बी. (JCB No. HP38-2136) को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई हेतु माननीय अदालत को भेज दिया है।नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और अवैध माइनिंग के खिलाफ यह सुधारात्मक कानूनी कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।पुलिस जिला नूरपुर द्वारा यह जानकारी एक प्रेस नोट मे दी गई है l


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें