वज़ीर सिंह गलेरिया को बड़ी जिम्मेवारी देने का बिपिन सिंह परमार से करेंगे आग्रह :- प्रवीन कुमार
वज़ीर सिंह गलेरिया को बड़ी जिम्मेवारी देने का बिपिन सिंह परमार से करेंगे आग्रह :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक ....
आज खण्ड विकास भवारना के अन्तर्गत दरंग - परोर पंचायत से जीते ब्लाक समिति सदस्य वज़ीर सिंह गुलेरिया उर्फ़ पहलवान ने पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार से उनके आवास पर मिलकर जीत के लिए धन्यवाद व्यक्त किया । इस सुअवसर पर पूर्व विधायक ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए वज़ीर सिंह को बधाई एवं उज्जवल राजनैतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी । पूर्व विधायक ने कहा वज़ीर सिंह उनकी पैतृक पंचायत से दूसरी वार वी डी सी सदस्य बने हैं । उन्होंने संस्मरण सांझा करते हुए कहा वर्ष 1990 में जव शान्ता कुमार सुलह व पालमपुर विधानसभा से चुनाव जीते ओर देर रात जव उनका काफिला मतदाताओं का धन्यवाद करते करते दरंग पहुंचा तो उस वक्त वज़ीर सिंह नाबालक थे ओर गले में बडा ढोलक डालकर उसको ताल से बजाते देख शान्ता गाड़ी से उतरे ओर अपने गले से हार उतार कर वज़ीर सिंह के गले में डालकर प्यार किया ओर कहा नेता बनना चाहते हो । पूर्व विधायक ने कहा यही नहीं वज़ीर सिंह पार्टी के झंडे बैनर लगाने के इतने माहिर थे ऊंचे से ऊंचे पेड़ पर चढकर ऐसे झंडे व बैनर लगाते थे कि मजाल कोई विरोधी या खुरापाती इन्हें उखाड़ सके । चुनाव के वाद भी ये झंडे व बैनर लम्बे समय तक लटके रहते थे। कुल मिलाकर पूर्व विधायक ने कहा वज़ीर सिंह बहुत मेहनती एवं पार्टी के पुराने कर्मठ कार्यकर्ता है। इसी वार्ड से दूसरी वार ब्लाक समिति सदस्य बने हैं। बचपन से ही पार्टी के प्रति इनकी वफादारी के दृष्टि गत सुलह विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के माननीय उपाध्यक्ष बिपिन सिंह परमार से वज़ीर सिंह पहलवान को बडी जिम्मेवारी देने का आग्रह करेंगे ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें