साइबर ठगी के मामले में देहरा पुलिस ने ₹2 लाख की राशि करवाई वापिस

साइबर ठगी के मामले में देहरा पुलिस ने ₹2 लाख की राशि करवाई वापिस 

देहरा: पुलिस जिला देहरा ने साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को उसकी ठगी गई ₹2 लाख की पूरी राशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला देहरा द्वारा जारी विशेष प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, देहरा पुलिस साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से लगातार कार्रवाई कर रही है। समयबद्ध हस्तक्षेप, तकनीकी जांच और संबंधित बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

मामले के अनुसार थाना हरिपुर क्षेत्र के निवासी रोहन तनवाल, गांव भटेड़, तहसील हरिपुर, जिला देहरा, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो गए थे। साइबर ठगों ने उनसे ₹2,00,000 की राशि ठग ली थी। पीड़ित ने 30 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत मिलते ही थाना हरिपुर पुलिस ने साइबर सेल और संबंधित बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। लगातार प्रयासों और प्रभावी फॉलो-अप के परिणामस्वरूप ठगी गई ₹2 लाख की पूरी राशि रिकवर कर पीड़ित के खाते में वापस जमा करवा दी गई।

देहरा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर धनराशि की रिकवरी की संभावना बढ़ाई जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर