प्रदेश की डमटाल पंचायत में नीलम देवी आंगनवाड़ी सहायक की शानदार जीत, 563 मतों से बनीं प्रधान

  प्रदेश की डमटाल पंचायत में नीलम देवी आंगनवाड़ी सहायक की शानदार जीत, 563 मतों से बनीं प्रधान


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत डमटाल के प्रधान पद के चुनाव में नीलम देवी ने शानदार जीत दर्ज कर पंचायत की नई प्रधान बनने का गौरव हासिल किया है। चुनाव परिणामों के अनुसार नीलम देवी को कुल 1199 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी बबीता को 636 वोट मिले। इस तरह नीलम देवी ने 563 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।नीलम देवी पहले डमटाल के वार्ड नंबर 7 में आंगनबाड़ी सहायक के रूप में कार्यरत थीं। जनसेवा की भावना को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर पंचायत चुनाव लड़ने का निर्णय लिया और जनता के भरपूर समर्थन से ऐतिहासिक विजय प्राप्त की।इस जीत में उनके पति राजेश कुमार उर्फ़ तोता, जो कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं, की भूमिका भी अहम रही। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने लगातार मेहनत कर लोगों तक अपनी बात पहुंचाई और नीलम देवी के पक्ष में माहौल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।विजय के बाद नीलम देवी ने डमटाल पंचायत के सभी मतदाताओं, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे पंचायत परिवार की जीत है और वह बिना किसी भेदभाव के पंचायत के विकास, पारदर्शिता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगी।नीलम देवी ने जनता को विश्वास दिलाया कि चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने और पंचायत के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा। उनकी जीत के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और समर्थक जश्न मनाकर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर