चार साल बाद दौड़ी कांगड़ा वैली ट्रेन, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

चार साल बाद दौड़ी कांगड़ा वैली ट्रेन, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

पुल संख्या 32 के पूर्ण होने के पश्चात कांगड़ा नैरो गेज ट्रेन सेवा बहाल, सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद  राजीव भारद्वाज एवं विधायक  पवन कुमार काजल ने दिखाई हरी झंडी


जम्मू

 आज दिनांक 02 जून 2026 को उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल के अंतर्गत आने वाले हिमाचल प्रदेश के नैरो गेज सेक्शन में 

नैरो गेज ट्रेन सेवा का संचालन पठानकोट रेलवे स्टेशन से पुनः प्रारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री  अनुराग ठाकुर, लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज तथा विधायक पवन कुमार काजल ने संयुक्त रूप से कांगड़ा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस शुभ अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू मंडल सहित उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, रेलवे स्टाफ एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


बंद क्यों हुई थीं ये लाइन?

अगस्त 2022 में हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण चक्की नदी पर स्थित ब्रिटिश कालीन पुल संख्या 32 बह गया था। इसके साथ ही मानसून के दौरान लैंडस्लाइड से ट्रैक को भी व्यापक नुकसान पहुंचा था। सुरक्षा कारणों से यात्री सेवा को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था।


सेवा बहाली एवं समय वितरण

रेलवे द्वारा युद्धस्तर पर कार्य करते हुए आधुनिक तकनीक से पुल संख्या 32 का पुनर्निर्माण

कार्य पूर्ण किया गया।

 पुल एवं ट्रैक के सुरक्षा मानकों की गहन जांच के उपरांत आज से यात्री सेवा पुनः प्रारंभ की गई है।


कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि कांगड़ा की नैरो गेज लाइन हिमाचल प्रदेश की धरोहर है। पुल संख्या 32 के पुनर्निर्माण से अब यह सेक्शन पूरी तरह सुरक्षित हो गया है। इस सेवा से कांगड़ा क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।


इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने रेलवे के इस त्वरित कार्य की सराहना की और कहा कि पुल संख्या 32 के बनने से कांगड़ा क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस सेवा का अधिकतम लाभ उठाएं एवं रेल संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करें।


 

राघवेंद्र सिंह  

जनसंपर्क निरीक्षक  

जम्मू मंडल

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,