विधायक आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई

 विधायक आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई


पालमपुर, विधायक, पालमपुर विधानसभा क्षेत्र, आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सर्वसम्मति से गठन पर महापौर राधा सूद, उपमहापौर नीलम मलिक तथा सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित कार्यकारिणी आपसी समन्वय एवं जनहित की भावना के साथ कार्य करते हुए पालमपुर नगर के समग्र एवं संतुलित विकास को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की सशक्त एवं सक्रिय कार्यप्रणाली से नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ विकास कार्यों में भी तेजी आएगी।


विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण इकाई हैं। इनके माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि पालमपुर नगर निगम राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सकारात्मक भूमिका निभाते हुए आमजन की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा।


उन्होंने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से विकास, पारदर्शिता एवं जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पालमपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श नगर बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर