संदेश

मण्डी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वदेशी ज्ञान प्रणाली सतत भविष्य के लिए रोड मैप विकसित भारत-2047 पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का बागवानी और वानिकी महाविद्यालय थुनाग में शुभारंभ

चित्र
  स्वदेशी ज्ञान प्रणाली सतत भविष्य के लिए रोड मैप विकसित भारत-2047 पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का बागवानी और वानिकी महाविद्यालय थुनाग में शुभारंभ फसल विविधीकरण व जलवायु विविधता के संरक्षण में प्रदेश सरकार प्रयासरत - चंद्रशेखर   मण्डी  स्वदेशी ज्ञान प्रणाली सतत भविष्य के लिए रोड मैप विकसित भारत-2047 पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ बागवानी और वानिकी महाविद्यालय थुनाग में हुआ। सम्मेलन में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चन्द्रशेखर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत हुए ।  विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि आज का दौर औद्योगिकी, तकनीकी व डाटा का युग है।   औद्योगिक युग शुरू होने के बाद औद्योगिक स्तर पर दुनिया का विकास हुआ है। विभिन्न कारकों ने हमारे वातावरण को काफी प्रभावित किया है। जलवायु परिवर्तन का असर इस कदर हो चुका है कि पिछले 19 महीने दुनिया में सबसे अधिक गर्म महीने बताए गए हैं। इससे ज्यादा चिंताजनक स्थिति हमारे लिए नहीं हो सकती। ऐसे में औद्योगिकीकरण के साथ-साथ अपने वातावरण को संजोए रखते हुए स्वदेशी ज्ञान प्रणाली को बढ़ावा देते हुए आगामी भविष्य के लिए ...

चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट दर्जा प्राप्त बच्चों ने भ्रमण के दूसरे दिन गोल्डन टेंपल में माथा टेका

चित्र
  चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट दर्जा प्राप्त बच्चों ने भ्रमण के दूसरे दिन गोल्डन टेंपल में माथा टेका मंडी एडीसी मंडी रोहित राठौर ने बताया कि मंडी से तीन दिवसीय वार्षिक शैक्षणिक भ्रमण पर गए चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट दर्जा प्राप्त बच्चों ने दूसरे दिन गोल्डन टेंपल में माथा टेका। फिर जलियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर, म्यूजियम आदि में घूमकर वाघा बॉर्डर गए। जहां उन्होंने रिट्रीट सेरेमनी में शिरकत की। जिला बाल संरक्षण अधिकारी एन.आर. ठाकुर इन बच्चों के साथ है। उन्होंने बच्चों को गोल्डन मंदिर, जलियांवाला बाग नरसंहार और रीट्रीट सेरेमनी के महत्व और इतिहास की जानकारी साझा की। रोहित राठौर ने बताया कि भ्रमण के पहले दिन 26 जनवरी को बच्चों ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला में लेज़र व 3 डी थिएटर, डिजिटल प्लेटोरियम, हवाईजहाज के उड़ने और भूकंप के आने के झटके और वैज्ञानिक कारण समझे तथा भौतिक, सामाजिक, स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग, आदमी के उत्पति की थ्योरी, रोबोट की बनावट और काम करने का तरीका, कृषि और अच्छी फसल के लिए आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों का ज्ञान हासिल किया। उन्होंने डायनासोर पार्क और दूसरी गैलरियों ...

राशन कार्ड उपभोक्ता शीघ्र करवाएं ई-केवाईसी- विजय सिंह हमलाल

चित्र
  राशन कार्ड उपभोक्ता शीघ्र करवाएं ई-केवाईसी- विजय सिंह हमलाल मंडी जिला में 159250 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी होनी शेष मंडी जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मण्डी विजय सिंह हमलाल ने कहा है कि जिला मण्डी के जिन उपभोक्ताओं ने अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं करवाई है वे शीघ ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से पिछले दो साल से राशन कार्ड उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करवाने के लिए प्रक्रिया चल रही थी। विभाग की ओर से बार-बार ई-केवाईसी करवाने के लिए तिथि को आगे बढ़ाया जा रहा था, लेकिन फिर भी कई उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है। ई-केवाईसी न करवाने वालों के अब राशन कार्ड ब्लॉक किए गए हैं। जिला में कुल 1076821 उपभोक्ताओं में से 917437 की ई-केवाईसी हो गई है। जबकि 159250 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी होनी शेष है। जो राशन कार्ड ब्लॉक हुए हैं वह ई-केवाईसी करवाने के ही अनब्लॉक होंगे और राशन ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी करने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से ई-केवाईसी पीडीएस एचपी ऐप डाउनलोड करके की जा सकती है। व...

एसडीएम ने मढ़धार के लोगों को बावड़ियों का पानी रिपोर्ट आने तक न पीने की दी सलाह

चित्र
  एसडीएम ने मढ़धार के लोगों को बावड़ियों का पानी रिपोर्ट आने तक न पीने की दी सलाह मंडी  एसडीएम मंडी सदर ओमकांत ठाकुर ने कोट व मढ़धार क्षेत्र की डिब्बा व खनियार बावड़ियों का पानी रिपोर्ट आने तक न पीने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि मंडी सदर उपमंडल के कोट व मढ़धार क्षेत्र में डायरिया के कुछ-एक मामले प्रकाश में आए हैं, जिसके उपरांत क्षेत्र में जल शक्ति विभाग द्वारा डिब्बा व खनियार बावड़ियों से जल के नमूने परीक्षण हेतु लिए गए। उन्होंने बताया कि इन बावड़ियों का पानी प्रयोग न करने की लोगों को पहले भी सलाह दी गई थी। एक बार पुनः लोगों से आग्रह किया कि नमूने की रिपोर्ट आने तक इन कांवड़ियों का जल पीने के लिए प्रयोग न लाएं। उन्होंने इस संबंध में आज जल शक्ति तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह मामले प्रथम दृष्टि से क्षेत्र के लोगों द्वारा बावड़ियों का पानी प्रयोग करने पर सामने आए हैं। एसडीएम ने बताया कि खंड चिकित्सा अधिकारी कटौला से प्राप्त सूचना के अनुसार क्षेत्र में डायरिया के कुल 13 मामले पाए गए थे, जि...

लोक निर्माण विभाग ब्लैक स्पॉट को करे दुरुस्त -रोहित राठौर

चित्र
  लोक निर्माण विभाग ब्लैक स्पॉट को करे दुरुस्त -रोहित राठौर  जिला रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में बोले अतिरिक्त उपायुक्त  जिला में 268 ब्लैक स्पॉट चिन्हित मंडी अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला में रोड सेफ्टी को लेकर किए गए जा रहे विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मंडी जिला में पिछले एक वर्ष के दौरान 272 एक्सीडेंट हुए हैं जिनमें 108 लोगों की असामयिक मृत्यु हुई है और 430 लोग घायल हुए हैं। दिसम्बर माह में ही 18 एक्सीडेंट हुए जिनमें 7 लोगों की मृत्यु हुई है और 36 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिला में यह आंकड़ा बहुत ज्यादा है। इसके लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग को ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर दूरस्त करने के निर्देश दिये। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता डीके वर्मा ने बताया कि जिला में 268 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं जिनमें से 32 ब्लैक स्पॉट्स को दुरुस्त कर दिया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला में फोरलेन सड़क पर गाड़...

कचरा प्रबंधन के लिए स्कूलों में आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- अपूर्व देवगन

चित्र
  कचरा प्रबंधन के लिए स्कूलों में आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- अपूर्व देवगन उपायुक्त ने मासिक समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की अनुपालना के कार्यों की समीक्षा की मंडी राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश द्वारा पारित आदेशों की अनुपालना के लिए तैयार की गई विभिन्न कार्य योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करने के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में गुरुवार मंडी में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने शहरी निकायों नगर निगम मंडी, नगर पंचायत करसोग, सुंदरनगर, नेरचौक, जोगिन्द्रनगर, सरकाघाट, रिवालसर द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन , डोर-टू-डोर कुड़ा एकत्रित करने, श्रेडर मशीनों की स्थापना, एमआरएफ सुविधा, प्लास्टिक बेेस्ट प्रबंधन, कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम, ई-वेस्ट, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर चालान करने, घरेलू अपशिष्ट प्रबंधन, बायो मेडिकल बेस्ट, घरों को सिवरेज प्रणाली से जोड़ने के कार्यों की समीक्षा की। पीडब्ल्यूडी को देना होगा श्रेडेड प्लास्टिक   उपायुक्त ने सभी...

मंडी पुलिस ने किया दो मामलों में चरस व चिट्टा बरामद

चित्र
मंडी पुलिस ने किया दो मामलों में चरस व चिट्टा बरामद जिला पुलिस मण्डी द्वारा ND&PS एक्ट के अंतर्गत 1.19 ग्राम हेरोइन/चिट्टा तथा 95 ग्राम चरस बरामद मण्डी:- पिछले कल जिला पुलिस मण्डी द्वारा ND&PS एक्ट के अंतर्गत 02 अलग-2 अभियोगों में 1.19 ग्राम हेरोइन/चिट्टा तथा 95 ग्राम चरस बरामद की है । पहले मामले में पुलिस थाना जोगिन्दर नगर के अंतर्गत नाकाबंदी के दौरान अजय कुमार पुत्र श्री करनैल सिंह निवासी तहसील बैजनाथ से 1.19 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है । आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना जोगिंदर नगर में ND&PS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है । मामले में आगामी छानबीन जारी है । दूसरे मामले में पुलिस थाना सुन्दरनगर के अंतर्गत नाकाबंदी के दौरान  मनाली से यमुनानगर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस में सवार पन्ना लाल पुत्र  श्री बृज लाल निवासी तहसील  बालीचौकी जिला मण्डी हि.प्र. से 95 ग्राम चरस बरामद की गई है । आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना सुन्दरनगर में ND&PS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है । मामले में आगामी छानबीन जारी है ।

जिला मंडी के उद्यान विभाग के अधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के वीएनआर संस्थान में शैक्षणिक भ्रमण पर

चित्र
  जिला मंडी के उद्यान विभाग के अधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के वीएनआर संस्थान में शैक्षणिक भ्रमण पर   जिला मंडी के उद्यान विभाग के उपनिदेशक उद्यान डॉ संजय गुप्ता की अगुवाई में डॉ राजेश शर्मा व डॉ अनिल ठाकुर विषयवाद विशेषज्ञ तथा डॉ शिक्षा, डॉ शिवाली, डॉ कविता शर्मा व डॉ अनुपमा ने चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण 6 से 9 जनवरी तक छत्तीसगढ़ रायपुर स्थित वीएनआर संस्थान के भ्रमण पर हैं । इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों को बागवानी क्षेत्र में नवीनतम तकनीकी प्रगति, शोध, और सर्वोत्तम प्रथाओं से अवगत कराना है, ताकि वे अपने कार्यक्षेत्र में सुधार और नवाचार कर सकें। भ्रमण के दौरान दूसरे दिन अधिकारियों ने संस्थान के विभिन्न विभागों का दौरा किया, जहां उन्होंने उन्नत कृषि तकनीकों, सिंचाई प्रणालियों, फसल प्रबंधन, और बागवानी के नवीनतम तरीकों पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। वीएनआर संस्थान के डॉ देवेश शुक्ला व उनकी अनुभवी टीम ने वीएनआर संस्थान के विभिन्न इकाइयों की सम्पूर्ण जानकारी टीम को दी। इसके अलावा, अधिकारियों को पर्यावरणीय संरक्षण और स्थिर बागवानी व...

पुलिस चौकी डैहर की टीम ने 220 ग्राम चरस की बरामद

चित्र
  पुलिस चौकी डैहर की टीम ने 220 ग्राम चरस की बरामद   मण्डी:-    पिछले कल जिला पुलिस मण्डी द्वारा पुलिस थाना सुन्दरनगर के अंतर्गत पुलिस चौकी डैहर की टीम ने कार नम्बर HP 91-1545 मे सवार नितिश कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी डाकघर नम्होल जिला बिलासपुर तथा सुर्याशं शर्मा पुत्र पवन कुमार निवासी डाकघर बल्ह चुराणी जिला बिलासपुर से 220 ग्राम चरस बरामद की गई है आरोपियों के विरुध्द पुलिस थाना सुन्दरनगर में ND&PS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करके दोनों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें आज न्यायालय मे पेश करवाकर 02 दिन पुलिस हिरासत हासिल की गई है । आगामी छानबीन जारी है।

मंडी में संरचनात्मक सुरक्षा ऑडिट पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू, उपायुक्त ने किया शुभारम्भ

चित्र
  मंडी में संरचनात्मक सुरक्षा ऑडिट पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू, उपायुक्त ने किया शुभारम्भ भूकंपरोधी निर्माण के लिए स्ट्रक्चरल इंजीनियर की देखरेख में करवाएं भवन निर्माण-अपूर्व देवगन   मंडी में संरचनात्मक सुरक्षा ऑडिट पर तीन दिवसीय कार्यशाला आज से शुरू हो गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा इस कार्यशाला में भवनों की सुरक्षा जांच की जानकारी दी जाएगी। सर्कट हाउस मंडी में आयोजित इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के लगभग 80 इंजीनियर भाग ले रहे हैं। कार्यशाला का शुभारम्भ उपायुक्त मंडी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन ने किया। उन्होंने बताया कि मंडी जिला भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील है। यहां का 97.4 प्रतिशत क्षेत्रफल भूकंप की श्रेणी पांच में आता है और बाकि 2.6 प्रतिशत क्षेत्रफल जोन चार में आता है। अगर मंडी जिला में कभी अधिक तीव्रता का भूकंप आ गया तो इससे भारी तबाही होगी। उन्होंने कहा कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिला में जो भी निर्माण हो, वह भूकंप की दृष्टि से तय किए गए मापदण्डों के अनुसार हो तथा पहले से निर्मित भवनों को भूकंपरोधी बन...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: