राशन कार्ड उपभोक्ता शीघ्र करवाएं ई-केवाईसी- विजय सिंह हमलाल

 राशन कार्ड उपभोक्ता शीघ्र करवाएं ई-केवाईसी- विजय सिंह हमलाल

मंडी जिला में 159250 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी होनी शेष


मंडी जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मण्डी विजय सिंह हमलाल ने कहा है कि जिला मण्डी के जिन उपभोक्ताओं ने अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं करवाई है वे शीघ ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से पिछले दो साल से राशन कार्ड उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करवाने के लिए प्रक्रिया चल रही थी। विभाग की ओर से बार-बार ई-केवाईसी करवाने के लिए तिथि को आगे बढ़ाया जा रहा था, लेकिन फिर भी कई उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है।

ई-केवाईसी न करवाने वालों के अब राशन कार्ड ब्लॉक किए गए हैं। जिला में कुल 1076821 उपभोक्ताओं में से 917437 की ई-केवाईसी हो गई है। जबकि 159250 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी होनी शेष है। जो राशन कार्ड ब्लॉक हुए हैं वह ई-केवाईसी करवाने के ही अनब्लॉक होंगे और राशन ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी करने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से ई-केवाईसी पीडीएस एचपी ऐप डाउनलोड करके की जा सकती है।

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत अब अन्य राज्य के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) लाभार्थियों को ई-केवाईसी करने के लिए अपने गृह राज्य में जाने की आवश्यकता नहीं है। यह सभी अपना आधार कार्ड लेकर उचित मूल्य की दुकान पर ई-केवाईसी हेतु बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

ई-केवाईसी प्रक्रिया को तीन में से किसी एक माध्यम से पूरा किया जा सकता है जिसमें ई-केवाईसी एंड्राइड ऐप, ई-केवाईसी एट सीएससी सेंटर एवं ई-केवाईसी एट एफपीएस शामिल हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 1967 तथा जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01905-222197 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में निकली रोष रैली, 300 लोगों ने बुलंद की आवाज

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

अमलेला स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ, विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित

नगरी में टीसीपी कानून के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, त्रिलोक कपूर बोले- 2027 में भाजपा सरकार बनते ही हटाएंगे कानून