जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित,

 जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित,

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

जिला मुख्यालय चंबा में आधार निगरानी समिति की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। इस अवसर पर उपायुक्त ने जिले के सभी आधार केंद्रों की संचालन एजेंसियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आधार अपडेट के कार्य में तेजी लाने और इसके लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए अवश्य दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि आधार कार्ड एक जरूरी व महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसको समय समय पर प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपडेट करवाना अनिवार्य है।  

बैठक में आधार अपडेट करने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिलाभर में 0 से 5 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के आधार बनाने को विशेष बल दिया जाए। इसके अलावा 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के आधार कार्ड बायोमेट्रिक अपडेट करना जरूरी है । उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति का आधार कार्ड बायोमेट्रिक अपडेट नहीं होता है तो उसे भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, नीट व आईआईटी के अलावा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को करने के दौरान विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने उपनिदेशक प्रारंभिक और उच्च शिक्षा को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आधार केंद्रों की संचालन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर स्कूलों में निरंतर समय-समय पर आधार कैंप आयोजित किये जायें ताकि प्रत्येक बच्चे का आधार कार्ड बनाना सुनिश्चित हो। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए कहा जिला के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर भी आधार कार्ड से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान करें।

उपायुक्त ने कहा कि ऐसे व्यक्ति जिन्हें आधार अपडेट करने को लेकर ईरिस और बायोमेट्रिक में समस्याएं आ रही है प्राधिकरण द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए फेस ऑथेंटिकेशन का प्रावधान किया गया है जिसके लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, भूमि अभिलेख विभाग और विद्युत बोर्ड के द्वारा ई-केवाईसी के लिए फेस प्रमाणीकरण ऐप लॉन्च किये है। उन्होंने कहा कि जिला के किसी भी उपमंडल में जहां सरकारी भवन में अतिरिक्त कमरा और आधार ऑपरेटर उपलब्ध है तो वहीं पर लोगों को आधार अपडेट करना सुनिश्चित बनाएं ताकि लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए दूर न जाना पड़े।

उपायुक्त में समस्त जिलावासियों से अपील की है कि सभी अपने मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी को आधार से लिंक करवाएं और अपडेट करवाएं।

बैठक में यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के सहायक प्रबंधक विजय कुमार ने आधार के संबंध में विभिन्न दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। 

इस दौरान विभिन्न उपमंडल अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे

बैठक में उप मंडल अधिकारी चंबा प्रियांशु खाती, सहायक आयुक्त पीपी सिंह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी जालम भारद्वाज, अग्रणी जिला प्रबंधक डीसी चौहान व ओएसडी उमाकांत उपस्थित

 रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया