अर्जुन सिंह ठाकुर ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए भरी हुंकार
अर्जुन सिंह ठाकुर ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए भरी हुंकार
नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /
ज्वाली के पूर्व विधायक एवं बरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन सिंह ठाकुर ने 2022 में भाजपा प्रत्याशी रहे संजय गुलेरिया के गृह नगरोटा सूरियां की कथोली पंचायत में चुनावी हुंकार भर दी हैं। उन्होने दावे के साथ कहा कि वह 2027 में जवाली से विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे। रविवार को कथोली में जनसभा आयोजित कर कहा की अगर 2027 में चुनाव जीतना हैं तो पार्टी टिकट का इंतजार किए बिना कार्यकर्ताओं को आज से ही बूथ स्तर पर कमर कसनी होंगी। उन्होने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी चेताया है कि जवाली में अगर कांग्रेस को हराना है तो टिकट आबंटन में 2022 कि गलती को नहीं दोहराना होगा। उन्होने याद दिलाया कि 1980 से पुराने गुलेर व वर्तमान जवाली विधानसभा हल्के में विधानसभा चुनावों पर नजर दौडाई जाए तो 2017 में कांग्रेस दिग्गज चंद्र कुमार को सबसे अधिक आठ हज़ार से भी ज्यादा मतों से हराकर अर्जुन सिंह विधायक बने थे। 2022 में भी भाजपा ने अगर टिकट आबंटन में गलती न की होती तो जवाली में भाजपा रिपीट करती।


कोई टिप्पणी नहीं