जनता-हितैषी बजट से आत्मनिर्भर भारत की नींव और मजबूत
जनता-हितैषी बजट से आत्मनिर्भर भारत की नींव और मजबूत
कहा – यह बजट विकसित भारत के संकल्प को ज़मीन पर उतारने वाला बजट
मंडी : अजय सूर्या /
भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्बाल ने मंडी में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को जनता, युवा, किसान, महिला और मध्यम वर्ग के हितों को समर्पित ऐतिहासिक बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की स्पष्ट रूपरेखा है।राकेश जम्बाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हर वर्ग को साथ लेकर चलने की नीति पर यह बजट तैयार किया है। इसमें गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के साथ-साथ देश की आर्थिक मजबूती को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में तेज़ी से आगे बढ़ रही है और इस बजट ने उस भरोसे को और मजबूत किया है।मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि मध्यम वर्ग को आयकर में दी गई राहत से आम परिवारों की क्रय शक्ति बढ़ेगी, जिससे बाजार में मांग बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह बजट साफ संकेत देता है कि केंद्र सरकार आम नागरिक की जेब और भविष्य दोनों को लेकर गंभीर है।
किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए राकेश जमवाल ने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए बजट में किए गए प्रावधान किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। प्राकृतिक खेती, कृषि अवसंरचना और ग्रामीण विकास पर ज़ोर यह दर्शाता है कि सरकार गांव और किसान को देश की प्रगति का केंद्र मानती है।


कोई टिप्पणी नहीं