संदेश

केलांग लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मयाड़ घाटी की समस्याओं को लेकर उदयपुर में आमरण अनशन, कर्ण बौद्ध बोले— मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

चित्र
  मयाड़ घाटी की समस्याओं को लेकर उदयपुर में आमरण अनशन, कर्ण बौद्ध बोले— मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन केलांग/उदयपुर : रंजीत लाहौली  /  जनजातीय जिला लाहौल की दुर्गम मयाड़ घाटी की मूलभूत समस्याओं को लेकर उदयपुर में आमरण अनशन शुरू हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता कर्ण बौद्ध एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि मयाड़ घाटी में सड़क, दूरसंचार (टेलीफोन) और अन्य बुनियादी सुविधाओं की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है। कर्ण बौद्ध ने बताया कि इससे पहले भी मयाड़ घाटी के लोगों ने एसडीएम उदयपुर के माध्यम से सरकार को अपनी समस्याओं से अवगत कराया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मयाड़ घाटी लाहौल के सबसे दुर्गम क्षेत्रों में से एक है, इसलिए सरकार को यहां के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन नहीं देती, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। इस दौरान एसडीएम कार्यालय के बाहर लोगों ने "मयाड़ एकता" के नारे लगाकर आंदो...

रैम्प परियोजना के अंतर्गत महिला उद्यमियों हेतु “फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट तथा उद्यमिता विकास कार्यक्रम” का आयोजन

चित्र
  रैम्प परियोजना के अंतर्गत महिला उद्यमियों हेतु “फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट तथा उद्यमिता विकास कार्यक्रम” का आयोजन केलांग : रंजीत लाहौली / केलांग, जिला उद्योग केन्द्र (DIC), लाहौल एवं स्पीति द्वारा डीपीओ कार्यालय, केलांग में महिला उद्यमियों के लिए एक दिवसीय फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट तथा उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनआईटीकॉन लिमिटेड (NITCON Limited) के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें जिले भर से लगभग 53 महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में वन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, हस्तशिल्प सेवा केन्द्र, उद्योग विभाग तथा बैंकिंग क्षेत्र सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सुनील कौंडल, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM), एसबीआई लाहौल एवं स्पीति, नरेश दत्ता, केसीसीबी केलांग, रंजन सिंह, एसबीआई केलांग, शावन कुमार, आईसीआईसीआई बैंक केलांग सोमेश शर्मा, प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, लाहौल एवं स्पीति संतोष आनंद, सहायक निदेशक, हस्तशिल्प विभाग सुनीता, एलवीडीसी, एनआरएलएम अविनाश, एफटीओ तथा जिका वान...

अटल टनल रोहतांग में एक सड़क दुघर्टना घटित हुई है।

चित्र
 अटल टनल रोहतांग में एक सड़क दुघर्टना घटित हुई है। केलांग : रंजीत लाहौली /  प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार CHके नम्बर टेम्पो ट्रेवलर ने पीछे से HP नम्बर के टेम्पो ट्रेवलर को टक्कर मारी। जिसके कारण वह आगे चल रहे HR नम्बर टेम्पो ट्रेवलर से भी टकरा गया। दुर्घटना में 3-4 व्यक्तियों को मामूली चोट आईं हैं।जो दिल्ली निवासी बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तुरंत उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल मनाली लाया गया है। जहां उनके प्राथमिक उपचार चल रहा है। प्रारम्भिक रूप से सभी की स्थिति सामान्य बताया जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है तथा आवश्यक कानूनी एवं अन्य कारवाई अमल पर लाई जा रही है।

शकोली स्कूल में चमके लाहौल के सितारे: अतिरिक्त निदेशक ने किया छात्रों को सम्मानित

चित्र
शकोली स्कूल में चमके लाहौल के सितारे: अतिरिक्त निदेशक ने किया छात्रों को सम्मानित केलांग : रंजीत लाहौली / हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री बीआर शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शकोली जिला लाहौल स्पीति का औपचारिक निरीक्षण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य  रणबीर सिंह ने उन्हें विद्यालय की वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया। पाठशाला की कार्यप्रणाली पर अपनी संतुष्टि व्यक्त करते हुए अध्यापकों के अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण की खूब सराहना की । साथ ही साथ विद्यालय में खेल-कूद प्रतियोगिताओं में राष्ट्र व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं और लाहौल खण्ड में शिक्षा के क्षेत्र में HPBOSE परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विधार्थीओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। विद्यालय में आयोजित इस गरिमामय समारोह में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक बीआर शर्मा ने लाहौल के खेल एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले विधार्थीओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर (क्वालिटी कंट्र...

पंचायती राज चुनाव 2026: लाहौल-स्पीति में मतदान व मतगणना अवधि के दौरान शराब बिक्री पर प्रतिबंध

चित्र
पंचायती राज चुनाव 2026: लाहौल-स्पीति में मतदान व मतगणना अवधि के दौरान शराब बिक्री पर प्रतिबंध केलांग : रंजीत लाहौली / पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना अवधि में शराब की बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध-किरण भड़ाना  जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 का आयोजन 26 मई, 28 मई एवं 30 मई 2026 को किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों के प्रधान, उप-प्रधान एवं सदस्यों की मतगणना मतदान दिवस पर ही अधिसूचित केंद्रों में की जाएगी, जबकि पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना 31 मई 2026 को प्रातः 9:00 बजे से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलांग के परीक्षा भवन में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 158-आर के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए संबंधित मतदान क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के निर्धारित समय से 48 घंटे पूर्व तथा मतगणना दिवस ...

जिला परिषद चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को देना होगा दैनिक खर्च का ब्यौरा

चित्र
जिला परिषद चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को देना होगा दैनिक खर्च का ब्यौरा  केलांग : रंजीत लाहौली / रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) कुनिका एकर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं में जिला परिषद के पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 और हिमाचल प्रदेश पंचायती राज चुनाव नियम, 1994 के प्रासंगिक प्रावधानों के अनुसार, परिणाम घोषित होने की तिथि तक अपने दैनिक चुनाव व्यय और अंतिम व्यय का लेखा-जोखा दाखिल करना अनिवार्य है। जिसके लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सुविधा के लिए, आयोग ने एनआईसी के सक्रिय सहयोग से चुनाव व्यय दाखिल करने और जमा करने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन, उम्मीदवार व्यय रिपोर्टिंग प्रणाली विकसित की गई है, जो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sechimachal.hp.gov.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर चुनाव व्यय दाखिल करने और जमा करने के संबंध में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की मदद के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, लाहौल स्पीति ने प्रमोद सिंह (मो0 नo. 97797-33594), जेओए (आईटी), रोहित...

भीषण गर्मी से राहत पाने हिमाचल पहुंच रहे पर्यटक, लाहौल-स्पीति बना पहली पसंद

चित्र
  भीषण गर्मी से राहत पाने हिमाचल पहुंच रहे पर्यटक, लाहौल-स्पीति बना पहली पसंद केलांग : रंजीत लाहौली /  देश के मैदानी इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। राजस्थान दिल्ली हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज धूप और लू के थपेंड़ो से लोग बेहाल है ।ऐसे में हर कोई गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडी और सुकून भरी जगह की तलाश कर रहा है ।यही वजह है । बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश के हसीन वादियां की ओर रूख कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली और लाहौल स्पीति इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं। जहां मैदानी इलाकों में लोग घर गर्म हवाओं से परेशान हैं ।वहीं हिमाचल की वीडियो में ठंडी हवा लोगों को सुकून दे रही है । लाहौल स्पीत में तापमान में 16-17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है । जिससे यहां का मौसम बेहद सुहावना हो गया है। लाहौल स्पीति की बर्फ से ढकी चोटियां, नीला आसमान और ठंडी हवाएं पर्यटकों को मंत्र मुग्ध कर रही है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को गर...

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित

चित्र
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित केलांग स्थित पुराने परिधि गृह प्रांगण में हुआ आयोजन, 287 मतदान कर्मियों ने लिया भाग केलांग : रंजीत लाहौली / पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 की तैयारियों के तहत केलांग स्थित पुराने परिधि गृह प्रांगण में मतदान कर्मियों का प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 287 मतदान अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) किरण भड़ाना तथा पंचायत चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. चिरंजी लाल कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उपायुक्त किरण भड़ाना ने सभी मतदान प्रिसाइडिंग एवं पोलिंग अधिकारियों से कहा कि वे इन प्रशिक्षणों का पूर्ण लाभ उठाकर चुनाव संचालन की प्रक्रियाओं को गहराई से समझें और प्रशिक्षणों में सीखी गयी विधियों को लागू कर के चुनावों को शांतिपूर्ण, सुचारू व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराएँ। खंड विकास अधिकारी (लाहौल) विवेक गुलेरिया तथा पंचायत निरीक्षक अंकित कपूर ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पंचायत चुनाव प्रक्रि...

ग्रामफू-काजा मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य तेज, धारीवाल कम्पनी की मशीनें आज पहुंचेंगी बातल

चित्र
ग्रामफू-काजा मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य तेज, धारीवाल कम्पनी की मशीनें आज पहुंचेंगी बातल केलांग : रंजीत लाहौली /  ग्रामफू काजा समदो मार्ग पर सब से बर्फ हटाते हुए धारीवाल कम्पनी की मशाने अपनी लक्ष्य से करीब 8 किलोमीटर आगे सड़क बहाल करते हुए आज बातल तक पहुंच जाएंगे। हालांकि की जगहों पर अधिक ऊंचे ग्लेशियरों का काटना और ताज़ा हिमस्खलन से कार्य में बाधा उत्पन्न होता रहा । मगर कम्पनी ने अपना कार्य जारी रखा । पी आर धारीवाल कम्पनी

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन

चित्र
  सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन केलांग   कार्यवाहक उपायुक्त, लाहौल एवं स्पीति कुनिका एकर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग, हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत लीड एजेंसी रोड सेफ्टी सेल द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव” नामक राज्य स्तरीय शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को रचनात्मक माध्यम से सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा जिम्मेदार सड़क व्यवहार को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन 10 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं। इस फिल्म महोत्सव में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी हिंदी अथवा अंग्रेज़ी भाषा में अधिकतम 5 मिनट अवधि की सड़क सुरक्षा से संबंधित शॉर्ट फिल्म प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही एक प्रतिभागी एक से अधिक आवेदन जमा कर सकता है। प्रतिभागी द्वारा जमा की ...

पर्यटन स्थल सीससू में वुधवार से पर्यटन संबंधित गतिविधियों पर रोक

चित्र
  पर्यटन स्थल सीससू में वुधवार से पर्यटन संबंधित गतिविधियों पर रोक  केलांग सोमवार को कोकसर का प्रतिनिधिमंडल ज़िला परिषद् सदस्य  निर्मला  के साथ ज़िला उपमंडलाधिकारी के समक्ष एक ज्ञापन सौंपा I धार्मिक रीती रिवाज़ के मुताबिक 14/01/26 से सर्दी में होने वाले उत्सव हालडा,ड्रोन एवं पूणा का आगाज़ होने पर कोकसर,डिमपुक एवं रामथांग गाँव में सभी प्रकार के पर्यटन से सम्बंधित गतिविधियां बंद की जा रही है, मान्यताओं के अनुसार इस दौरान भीड़ भाड़, शोर शराबा प्रतिबंधित रहता है I इसलिए आगामी एक से ढेड़ महीने तक यहां बीआरओ तथा किसी भी आपातकालीन वाहन के आलावा कोई भी अन्य वाहन की आवाजाही निषेध रहेगा I

कुंजम-कुगती दर्रे के नीचे सुरंग निर्माण को लेकर सर्वे के आदेश

चित्र
  कुंजम-कुगती दर्रे के नीचे सुरंग निर्माण को लेकर सर्वे के आदेश गर्मियों में लाहौल स्पीति आएंगे केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा-रवि ठाकुर केलांग : ओम बौद्ध / कुंजम और कुगती दर्रे के नीचे सुरंग तथा दोनों स्थानों पर बाईपास सड़क निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इन परियोजनाओं के लिए सर्वे के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही मनाली के डूंगरी और सिमसा के समीप फ्लाईओवर निर्माण को लेकर भी मंत्रालय ने गंभीरता दिखाई है। यह जानकारी पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि ठाकुर ने दी। रवि ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा गर्मियों के मौसम में लाहौल-स्पीति के दौरे पर आएंगे। शुक्रवार को दिल्ली स्थित भाजपा के मुख्य कार्यालय में रवि ठाकुर ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को लाहौल-स्पीति आने का निमंत्रण दिया जिसे मंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। रवि ठाकुर ने कहा कि बीते वर्ष भी लाहौल-स्पीति के भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ उन्हो...

काज़ा उपमंडल मे शुरू किया गया एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान,

चित्र
  काज़ा उपमंडल मे शुरू किया गया एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान, आवारा कुत्तों का 8 जनवरी तक होगा टीकाकरण काजा : ओम बौद्ध / माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गये आदेशों की अनुपालना में काजा उपमंडल में दिनांक 03.01 .2026 से 08.01.2026 तक रेबीज़ जैसी जानलेवा बीमारी के उन्मूलन हेतू एंटी रेबीज़ टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अभियान का आगाज़ काजा कस्बे से अतिरिक्त उपायुक्त काज़ा शिखा सिमटिया की अध्यक्षता में आज 03 जनवरी, 2026 को किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त काजा द्वारा बताया गया कि एंटी रेबीज़ टीकाकरण रेबीज़ जैसी जानलेवा बीमारी को जड़ से उखाड़ फेंकने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मेंतोक सेल्फ हेल्प ग्रुप काजा , युवक मंडल काजा व नेचर कंजर्वेशन फाउंडेशन किब्बर ने पशु पालन विभाग को पूर्ण सहयोग दिया । जिनके सहयोग से पशु पालन विभाग काजा के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आज कुल 110 कुत्तों को एंटी रेबीज़ टीकाकारण किया गया । डॉ अनुराधा चौहान पशु चिकित्सा अधिकारी ने आम जन मानस से अपील की है कि अपने पालतू कुत्तों का हर वर्ष टीकाकरण करवाएं तथ...

केलांग में एनजीओ मनाली के माध्यम से लगाए एंटी रविज के टीके

चित्र
  केलांग में एनजीओ मनाली के माध्यम से लगाए एंटी रविज के टीके  केलांग  शनिवार को पशुपालन विभाग केलांग जिला लाहुल स्पीति ने एनजीओ मनाली स्ट्रे के टीम के साथ संयुक्त रूप से उदयपुर और उसके साथ लगते क्षेत्रों में 60 आवारा कुत्तों को पकड़ कर एंटी रेबीज का टीकाकरण किया । उपनिदेशक पशुपालन डॉ सुदर्शन ने बताया कि इस अभियान में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आयुष, डॉ विकास तथा एनजीओ की टीम के सदस्य शामिल थे। बताया कि इस तीन दिवसीय टीकाकरण अभियान में 150 आवारा कुत्तों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।

लाहौल के उदयपुर इलाकों में आज विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी l

चित्र
  लाहौल के उदयपुर इलाकों में आज विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी l केलांग  हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड उदयपुर के सहायक अभियंता ने बताया कि रविवार को सुबह 10 से 5 बजे तक 11 केवी के उच्च ताप लाइन की मुरम्मत हेतू थरोट से उदयपुर के साथ लगते क्षेत्र, उदयपुर से तीनदी, उदयपुर से मयाड के लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी l विभाग ने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग की अपील की है /p>

थर्मोकोल उत्पादों के उत्पादन, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध

चित्र
थर्मोकोल उत्पादों के उत्पादन, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध केलांग : ओम बौद्ध / उप-मंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) कुनिका अकर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में थर्मोकोल से निर्मित सभी प्रकार के उत्पादों के उत्पादन, भंडारण , वितरण, खुले बाजार में बिक्री तथा उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है, क्योंकि थर्मोकोल पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है तथा इसके अपशिष्ट के निस्तारण में गंभीर समस्याएँ उत्पन्न होती हैं।  उन्होंने बताया कि उक्त आदेशों की अवहेलना करने वाले किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था के विरुद्ध प्रचलित कानूनों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित प्रवर्तन एजेंसियों को नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने तथा प्रभावी प्रवर्तन अभियान चलाकर आदेशों का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आम जनता, व्यापारियों एवं सभी संबंधित हितधारकों से अपील की है कि वे प्रशासन का सहय...

ताजा बर्फबारी के बीच लाहौल स्पीति पुलिस ने की दारचा तक गश्त

चित्र
  ताजा बर्फबारी के बीच लाहौल स्पीति पुलिस ने की दारचा तक गश्त  केलांग : ओम बौद्ध / बुधवार को लाहौल स्पीति पुलिस केलांग की टीम ने दारचा तक गश्त की l इस दौरान लगभग 290 वाहन लाहौल पहुंच चुके थे जिन में 15 मोटर साइकिल सवार भी शामिल थे l इनमें लगभग 60 फॉर बाए फॉर गाड़ियों को शृंखुला जोत तक जाने दिया गया l केलांग पुलिस के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में ताज़ा हिमपात शुरू हो चुका है l पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए मोटर साइकिल सवारों और फॉर बाए टू गाड़ियों को मनाली बापिस लौटने के निर्देश दिए हैं l अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में भी हल्का हिमपात होने से सड़क फिसलन भरी हो सकती है l लाहौल पुलिस द्वारा घाटी में गश्त जारी रहेगी l पुलिस ने कहा है कि पुलिस द्वारा एडवाइजरी का पालन करें और अपनी यात्रा सुरक्षित करें

वाहन मालिक अपने आरसी में मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से अपडेट करवाएं- कुनिका अकर्स

चित्र
  वाहन मालिक अपने आरसी में मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से अपडेट करवाएं- कुनिका अकर्स  केलांग : ओम बौद्ध / कार्यालय जिला दण्डाधिकारी एवं क्षेत्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण केलांग कुनिका अकर्स द्वारा जिले के सभी वाहन मालिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि परिवहन निदेशालय, शिमला द्वारा पत्र के माध्यम से यह अवगत कराया गया है कि वाहनों की आर सी (पंजीकरण प्रमाण पत्र) में मोबाइल नंबर अपडेट न होने के कारण ई-चालान संदेश, नोटिस तथा अन्य परिवहन संबंधी सूचनाएं वाहन मालिकों तक समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। उन्होंने इस समस्या के समाधान हेतु क्षेत्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण कार्यालय, केलांग में पंजीकृत सभी वाहन मालिकों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने वाहन के पंजीकरण प्रमाण पत्र में अपना सक्रिय मोबाइल नंबर शीघ्रता से अपडेट करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि वाहन मालिक अपना मोबाइल नंबर परिवहन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अथवा क्षेत्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण कार्यालय, केलांग में कार्यालय समय के दौरान करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल ...

करपट गांव में बाढ़ नियंत्रण कार्यों के लिए ₹8.47 करोड़ स्वीकृत

चित्र
  करपट गांव में बाढ़ नियंत्रण कार्यों के लिए ₹8.47 करोड़ स्वीकृत विधायक अनुराधा राणा ने मयाड़ घाटी का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से किया जनसंवाद केलांग : ओम बौद्ध / लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मयाड़ घाटी के आपदाग्रस्त करपट गांव का संयुक्त दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से प्रत्यक्ष जनसंवाद कर बाढ़ से हुए नुकसान, पुनर्वास और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। विधायक अनुराधा राणा ने ग्रामीणों को अवगत कराया कि करपट गांव में बाढ़ नियंत्रण एवं सुरक्षा कार्यों के लिए सरकार से लगभग ₹8 करोड़ 47 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करवा ली गई है। इस राशि से बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोकने, सुरक्षा दीवारों एवं अन्य संरचनाओं को मजबूत करने तथा गांव की दीर्घकालिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। गौरतलब है कि इस सीजन मयाड़ घाटी में करपट गांव बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित रहा है। विधायक ने बताया कि आपदा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाना है, जहां प्री-फैब स्ट्रक्चर तैयार किए जाएंगे। उन...

जिला में आवारा कुत्तों पर नकेल कसने की तैयारी’ उदयपुर में स्थापित किया जाएगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर- उपायुक्त लाहौल स्पीति किरण भड़ाना

चित्र
  जिला में आवारा कुत्तों पर नकेल कसने की तैयारी’ उदयपुर में स्थापित किया जाएगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर- उपायुक्त लाहौल स्पीति किरण भड़ाना  केलांग : ओम बौद्ध / जिला लाहौल स्पीति में बढ़ती कुत्तों की समस्या पर नियंत्रण स्थापित करने और व्यापक समाधान के लिए कार्य योजना तैयार करने को लेकर आज उपायुक्त लाहौल स्पीती किरण भड़ाना की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला की लाहौल उपमण्ड़ल की सभी पंचायतों के पंचायत सचिवों सहित पशुपालन, स्वास्थ्य और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।  उपायुक्त ने बैठक में कहा कि जिला के शहरी क्षेत्रों और विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या जनसुरक्षा, स्वच्छता के लिए गंभीर चुनौती बन रही है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में जिला प्रशासन त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।  उपायुक्त ने जिला के उदयपुर उपमण्डल में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए और कहा कि इस केंद्र के माध्यम से कुत्तों की आबादी को वैज्ञानिक और मानवीय तरीके से नियंत्रित किया जा सकें, इस पर पशुपालन...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: