विधायक अनुराधा राणा ने जायका फसल विविधीकरण परियोजना की अध्यक्षता की

 विधायक अनुराधा राणा ने जायका फसल विविधीकरण परियोजना की अध्यक्षता की


केलांग : ओम बौद्ध /

लाहौल एवं स्पीति विधायक अनुराधा राणा ने जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जायका) के सहयोग से हिमाचल प्रदेश में चल रही फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-II) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान परियोजना की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. जयंत रत्ना ने विधायक को अवगत कराया कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय दोगुनी करते हुए उच्च मूल्य वाली सब्जियों एवं लाभकारी फसलों को बढ़ावा देना है। इसमें सिंचाई सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, खेतों तक सड़कों का निर्माण, मांग आधारित विपणन, किसान समूहों एवं एफपीओ का गठन तथा डेयरी, मधुमक्खी पालन, मशरूम, विदेशी सब्जियां जैसे उद्यमों को प्रोत्साहन शामिल है।

अनुराधा राणा को बताया गया कि परियोजना प्राकृतिक खेती एवं खुशहाल किसान योजना से समन्वित होकर रसायन रहित खेती को बढ़ावा दे रही है। किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता, गुणवत्तापूर्ण बीज-पौध उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हिम हल्दी, हिम दलिया, हिम आटा जैसे उत्पादों की पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं विपणन पर जोर दिया जा रहा है, जिससे बेहतर मूल्य सुनिश्चित हो। लाहौल-स्पीति क्षेत्र में जल बहाव सिंचाई योजनाएं तेजी से बन रही हैं, जिनसे सैकड़ों हेक्टेयर भूमि पर उच्च मूल्य फसलें उगाई जा सकेंगी।

बैठक में विधायक को जानकारी दी गई कि प्रशिक्षण शिविरों, प्रदर्शन प्लॉटों एवं परामर्श के माध्यम से 700 से अधिक किसान परिवार लाभान्वित होंगे, जिससे लाहौल घाटी की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तथा युवाओं को कृषि-आधारित रोजगार मिलेगा।

विधायक अनुराधा राणा ने परियोजना प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा, “फसल विविधीकरण से किसानों की आय बढ़ेगी तथा क्षेत्र में आधुनिक, टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि को बल मिलेगा।” उन्होंने लाहौल-स्पीति के किसानों के कल्याण हेतु पूर्ण समर्थन एवं निरंतर समन्वय का आश्वासन दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर