पंचरुखी की नन्ही कलाकार पद्म आशवी धीमान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड - Smachar

Header Ads

Breaking News

पंचरुखी की नन्ही कलाकार पद्म आशवी धीमान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

 पंचरुखी की नन्ही कलाकार पद्म  आशवी धीमान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड


हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पंचरुखी, पालमपुर की 8 वर्षीय बाल कलाकार पद्म  आशवी धीमान ने ओरिएंट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। ओरिएंट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्हें “ सर्टिफिकेट ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” प्रदान किया है, जिसमें उनके अद्भुत सांस्कृतिक योगदान और उपलब्धियों को सम्मानित किया गया है। आशवी धीमान सांस्कृतिक कलाकार, टीवी अभिनेत्री और प्रतिभाशाली डांसर हैं, जिन्होंने पिछले 16 महीनों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 116 पुरस्कार जीतकर अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्हें यह सम्मान कम उम्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, भारतीय संस्कृति के प्रचार तथा हिमाचली लोकनृत्य को देश–दुनिया तक पहुंचाने के लिए दिया गया है। ओरिएंट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा जारी प्रमाणपत्र में आशवी को “पद्म  आशवी धीमान, हिमाचल प्रदेश, इंडिया” के रूप में उल्लेखित किया गया है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। परिवार और क्षेत्रवासियों ने आशवी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह आने वाले समय में हिमाचल की लोकसंस्कृति की बड़ी ब्रांड एंबेसडर बन सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं