रिवालसर कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने पेश की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण

 रिवालसर कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने पेश की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण

 


रिवालसर : अजय कुमार /

राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आज गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। समापन अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रमनीक शर्मा ने शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस विशेष शिविर में 25 स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और विभिन्न सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया।

शिविर अवधि के दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की संपूर्ण साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही आपदा प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, जीवन मूल्यों तथा वित्तीय साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस दौरान रिवालसर अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा, ब्रह्माकुमारी संस्था से सोमा दीदी एवं पुष्पराज  द्वारा ध्यान और मानसिक स्वास्थ्य, जबकि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक रिवालसर शाखा के प्रबंधक जगदेव  द्वारा बैंकिंग एवं वित्तीय जागरूकता विषय पर विशेष व्याख्यान दिए गए।

समापन समारोह में स्वयंसेवकों द्वारा एनएसएस लक्ष्य गीत का सामूहिक गायन किया गया। वहीं कई स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिविर को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. सी. कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों तथा कार्यक्रम अधिकारियों को शिविर के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और उनके सेवा कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर प्रो. सुरज मणि, प्रो. यशपाल, प्रो. कुलदीप कुमार एवं सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष खेम चंद सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त