सरकीधार विद्यालयों में वार्षिक पारितोषिक वितरण, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 सरकीधार विद्यालयों में वार्षिक पारितोषिक वितरण, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित


 रिवालसर : अजय सूर्या /

 राजकीय उच्च विद्यालय सरकीधार एवं राजकीय प्राथमिक पाठशाला सरकीधार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक लीलाधर शर्मा ने की, 

मुख्य अतिथि ने दोनों विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर सुजल शर्मा, आदित्य, मानवी, राहुल वशिष्ठ, गौरव निशांत, पुष्पांजलि सहित अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे, जिनसे पूरे माहौल में उत्साह और उमंग छा गई। कार्यक्रम के अंत में मुख्याध्यापक ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त