बीमा क्लेम पर विवाद: टैक्सी ऑपरेटर ने कंपनी पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप, न्यायालय पहुंचा मामला

 बीमा क्लेम पर विवाद: टैक्सी ऑपरेटर ने कंपनी पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप, न्यायालय पहुंचा मामला


सुंदरनगर

उपमंडल सुन्दरनगर के निवासी टैक्सी ऑपरेटर जितेंद्र कुमार ने  जनरल इंश्योरेंस कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रीमियम राशि जमा करने और सभी दस्तावेज पूरे होने के बावजूद दुर्घटना के बाद कंपनी ने उनका इंश्योरेंस क्लेम अस्वीकार कर दिया। उन्होंने इस मामले को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है और सरकार से भी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जितेंद्र कुमार के अनुसार उनकी बलेनो कार, जो टैक्सी परमिट पर पंजीकृत है, नेक्सा मारुति सुजुकी शोरूम से खरीदी गई थी और वहीं से  जनरल इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से बीमा करवाया गया था। उन्होंने बताया कि वाहन को 28 नवंबर 2025 को एमवीआई से पास करवाया गया, जबकि 5 दिसंबर 2025 को आरटीओ द्वारा वाहन नंबर एचपी 01 एम 6247 जारी किया गया। इसी दिन एचएसआरपी नंबर प्लेट के लिए आवेदन भी किया गया था।

8 दिसंबर 2025 को वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें लगभग ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ। कंपनी के सर्वेयर मुकुल चौहान द्वारा नुकसान का आकलन भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने क्लेम मंजूर करने से इनकार कर दिया। इस पर पीड़ित टैक्सी ऑपरेटर ने न्यायालय में मुआवजे की अपील दायर करते हुए सरकार से कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उधर,  जनरल इंश्योरेंस कंपनी गुटकर शाखा के सर्वेयर मुकुल चौहान ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि दुर्घटना के दिन संबंधित वाहन के पास वैध टैक्सी परमिट नहीं था और टैक्सी मालिक वाहन का वाणिज्यिक उपयोग बिना परमिट कर रहे थे। वर्कशॉप में दस्तावेज मांगे जाने पर भी वह परमिट प्रस्तुत नहीं कर पाए, जिसके चलते नियमों के अनुरूप उनका क्लेम रद्द किया गया है।

अब मामला न्यायालय में पहुंच चुका है, जिससे यह देखना अहम होगा कि कानूनी प्रक्रिया के बाद अंतिम फैसला किस पक्ष के पक्ष में जाता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड