एकल सच अभियान के तहत राम मंदिर प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर पतलीकूहल बाजार में भव्य शोभा यात्रा का हुआ आयोजन ।

 एकल सच अभियान के तहत राम मंदिर प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर पतलीकूहल बाजार में भव्य शोभा यात्रा का हुआ आयोजन ।


पतली कूहल : ओम बौद्ध /

एकल सच अभियान के तहत भगवान राम मंदिर प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पतलीकूहल बाजार में बुधवार को एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। एकल सच की महिलाओं, भक्तों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । शोभा यात्रा की शुरुआत पतलीकूहल शिव मंदिर से आरंभ होकर बाजार के मुख्य मार्गों से गुजरी, जिसमें भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्तियों को सजाया गया था। यात्रा में भजन-कीर्तन और नारे लगाते हुए लोग शामिल हुए। वही रास्ते से गुजरने के दौरान स्थानीय दुकानदारों और महिलाओं ने शीश नवाजा । एकल सच अभियान के अध्यक्ष रीमन ठाकुर ने बताया कि यह आयोजन राम मंदिर निर्माण की ऐतिहासिक उपलब्धि को याद करने व राम मंदिर प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने और एकता का संदेश देने के लिए किया गया है। शोभा यात्रा के दौरान जिला प्रांत अध्यक्ष डीणे राम ,विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष यश ठाकुर, महामंत्री पंकज शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शोभा यात्रा समापन पर सबने शीश नवाजा और प्रसाद वितरण किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त